{"_id":"5c4d77b9149945c50a0e67bd4af2f06c","slug":"temperature-going-down-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात डिग्री गिरा पारा, ठंड ने बढाई मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात डिग्री गिरा पारा, ठंड ने बढाई मुश्किल
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 22 Jan 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून के तापमान में मंगलवार को सात डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस था, जो गिरकर 15.0 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
ठंड ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। आलम यह था कि लोग शाम गहराने से पहले ही रजाई में दुबक गए।
दिन भर छाए रहे बादल
न्यूनतम तापमान में भी हल्का-सा उछाल दर्ज किया गया। राज्य मौसम केंद्र के अनुमान के मुताबिक मंगलवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे।
शहर के बाहरी इलाकों को कोहरे और धुंध ने अपनी आगोश में ले लिया। दिन के वक्त विजिबिलिटी दो किलोमीटर के आस-पास रही, जो शाम के वक्त घटकर एक किलोमीटर के आस-पास आ गई।
विज्ञापन
ठंड में बढ़ोत्तरी की वजह से लोगों ने शाम को घर से बाहर निकलना गवारा नहीं किया। जिन्हें जरूरी काम था, केवल वह ही घर से बाहर नजर आए। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 89, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 80 दर्ज किया गया।
विज्ञापन