{"_id":"b3ee4917b34f1f77bb43cd585df815aa","slug":"temperature-goes-up-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिली धूप तो पांच डिग्री उछल गया पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिली धूप तो पांच डिग्री उछल गया पारा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 18 Apr 2015 12:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी विक्षोभ हल्का पड़ने के साथ ही पारे ने अपना रंग बदल लिया। बृहस्पतिवार के मुकाबले शुक्रवार को दिनभर तेज धूप की वजह से पारे में पांच डिग्री का उछाल दर्ज किया गया। उत्तराखंड के राज्य मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
विज्ञापन
शुक्रवार को सुबह से ही खिली धूप ने मौसम में गर्मी बढ़ा दी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को कहीं भी बादलों का निशान नजर नहीं आया। दोपहर तक सूरज की तपिश पसीने छुड़ाने लगी।
विज्ञापन
31 डिग्री पार पहुंचा पारा
बृहस्पतिवार को जहां अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, वहीं शुक्रवार को यह बढ़कर 31.2 डिग्री पहुंच गया।
मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया शनिवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। राजधानी देहरादून में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। दोपहर बाद आंशिक बादल आ सकते हैं।
विज्ञापन