{"_id":"8c893479831f154280978a8140c02373","slug":"temperature-dropped-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदला मौसम का मिजाज, 'कहीं खुशी कहीं गम'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदला मौसम का मिजाज, 'कहीं खुशी कहीं गम'
अमर उजाला, रुड़की
Updated Wed, 22 Jan 2014 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूड़की में बुधवार को लगातार हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। बारिश से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं वहीं ठंड ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है।
विज्ञापन
पानी बरसा तो तापमान में गिरावट के साथ ठंडक में इजाफा हो गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा। लेकिन साढ़े तीन बजे के बाद आसमान से बादल छंटने के साथ हल्की धूप निकल गई।
विज्ञापन
दस बजे के बाद बदला मौसम
बुधवार सुबह को जब दिन निकला तो आसमान पर हल्के बादल छाए हुए थे। थोड़ी देर को धूप भी निकली। लेकिन फिर काले बादलों ने आसमान को घेर लिया।
सुबह दस बजे से हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, जो कुछ देर बाद ही झमाझमा बारिश में बदल गई। ढाई बजे तक लगातार बारिश होती रही। हालांकि कुछ देर के लिए बारिश हल्की हुई।
विज्ञापन
अपराह्न तीन बजे फिर से रिमझिम बारिश शुरू हो गई। हालांकि साढे़ तीन बजे बारिश रुक गई। बारिश के कारण मौसम में भी ठंडक बढ़ गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 12.3 और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भीगते हुए पहुंचे छात्र-छात्राएं
सुबह के समय मौसम ठीक होने की वजह से स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति काफी अच्छी रहा लेकिन स्कूल की छुट्टी के समय बारिश से बच्चों को मुश्किल हुई। बच्चे भीगते हुए अपने घरों को पहुंचे।
बुध बाजार को लगा झटका
बुधवार को लगने वाले बुधवार बाजार बारिश की भेंट चढ़ गया। दुकानदारों ने दुकानें तो लगाई पर बारिश की वजह से उन्हें अपनी दुकानें समेटनी पड़ी। कुछ दुकानदार बारिश रुकने का इंतजार किया पर उन्हें निराशा ही हाथ लगी।
शादियों का मजा किरकिरा
पूरा दिन हुई झमाझम बारिश ने शादियों का मजा किरकिरा कर दिया है। खुले मैदान में होने वाले शादी समारोह को आनन फानन में ऐसे स्थानों पर शिफ्ट किया गया जो शेड में हों। कुछ जगहों पर बारिश रुकने के बाद पानी सुखाकर टैंट आदि लगाए गए।
21 एमएम दर्ज की गई बारिश
बुधवार को बारिश 21 एमएम दर्ज की गई। वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश धीरे-धीरे हुई है। इसलिए इस बारिश का अच्छा लाभ मिलेगा। ग्राउंड वाटर भी इस बारिश से रिचार्ज होगा।
फसलों के लिए वरदान
बारिश के बौछार के रुप में होने से फसलों को लाभ होगा। किसानों का कहना है कि इस बारिश का लाभ गेंहू की फसल को बहुत अधिक मिलेगा। अन्य फसलों को बारिश से फायदा पहुंचेगा।