{"_id":"6749754cd57c35cc500a5647","slug":"temperature-dropped-but-waiting-for-rain-for-snowfall-uttarakhand-weather-news-update-in-hindi-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: तापमान गिरा, लेकिन बर्फबारी के लिए बारिश का इंतजार, अगले चार दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: तापमान गिरा, लेकिन बर्फबारी के लिए बारिश का इंतजार, अगले चार दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल
Fri, 29 Nov 2024 03:06 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 29 Nov 2024 03:06 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड मौसम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भले ही बीते कुछ दिनों से सुबह-शाम के साथ दिन के तापमान में गिरावट आई हो, लेकिन पर्वतीय जिलों में बर्फबारी के लिए बारिश का इंतजार करना होगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश से तापमान में तेजी से गिरावट आती है और तापमान शून्य होने के बाद ही बर्फबारी होती है।
विज्ञापन
दरअसल, अभी तक प्रदेशभर में ऊंचाई वाले इलाकों में सिर्फ एक बार ही बर्फबारी हुई है, जबकि नवंबर की शुरुआत से ही उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो जाती है। इसका असर मैदानी इलाकों के तापमान पर पड़ता है और सर्द हवाएं सुबह-शाम संग दिन में खूब परेशान करती हैं, लेकिन मानसून की विदाई के बाद बारिश न होने से तापमान बर्फबारी के अनुकूल नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
सिल्क्यारा सुरंग हादसा: एक साल बाद विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स ने कही मन की बात, सफल ऑपरेशन के पीछे बताई ये वजह
विज्ञापन
आंकड़ों पर नजर डालें तो बृहस्पतिवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 25.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, बर्फबारी के लिए तापमान का शून्य होना जरूरी है, लेकिन बारिश न होने की वजह से तापमान में ज्यादा गिरावट आ रही है। उधर, आने वाले दिनों की बात करें तो अगले चार दिन तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।