फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   temperature down in all over uttarakhand.

ठंड से ठिठुरा उत्तराखंड, मुक्तेश्वर में पारा -0.7 डिग्री

Sat, 23 Jan 2016 04:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 23 Jan 2016 04:13 AM IST
विज्ञापन
temperature down in all over uttarakhand.

तापमान में गिरावट, हल्की हवाओं, पहाड़ पर बर्फबारी और रात को पाला पड़ने से प्रदेशभर में ठिठुरन बढ़ गई है। न केवल पर्वतीय क्षेत्रों बल्कि मैदानी इलाकों में भी सूरज की तपिश में कमी आ गई है। मौसम विभाग ने आगामी दो दिन ऐसी ही ठंड रहने का अनुमान जताया है। राजधानी में शुक्रवार को दिन में तापमान 19.1 डिग्री तक पहुंचने के बाद शाम को दस डिग्री तक गिर गया।

विज्ञापन


प्रदेशभर में बृहस्पतिवार रात को तापमान में जबरदस्त बदलाव देखने को मिला। रात को पाला पड़ने की वजह से कई जगहों पर तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मुक्तेश्वर में रात का तापमान -0.7 डिग्री जबकि टिहरी में दो डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


राजधानी में पारा 6 के नीचे
राजधानी में रात का तापमान 5.7 डिग्री और पंतनगर में रात का तापमान 9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। राजधानी में दिन के तापमान में बड़ा उतार चढ़ाव देखा गया। सुबह 5:30 बजे दिन का अधिकतम तापमान 7.8 डिग्री था जोकि सुबह 8:30 बजे तक गिरकर 6.4 डिग्री पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


11:30 बजे तापमान बढ़कर 14.2 डिग्री और दोपहर 2:30 बजे तापमान 18.4 डिग्री पहुंचा। दिन का अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री तक पहुंचने के बाद शाम को 5:30 बजे तापमान गिरकर 14.8 डिग्री और देर शाम तक पारा गिरकर 10 डिग्री पर आ गया।


शनिवार को शुष्क रहेगा मौसम
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर सहित मैदानी इलाकों में सुबह कोहरा छा सकता है। राजधानी में सुबह देर से सूरज निकलने का अनुमान है। सभी जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा। ठिठुरन आगामी दो दिन और जारी रह सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed