{"_id":"5cd958bebdec22078b292522","slug":"telangana-women-pilgrim-death-due-to-heart-attack-in-kedarnath-dham","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ के बाद केदारनाथ दर्शन के लिए जा रही तेलंगाना की महिला तीर्थयात्री की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ के बाद केदारनाथ दर्शन के लिए जा रही तेलंगाना की महिला तीर्थयात्री की हार्ट अटैक से मौत
Mon, 13 May 2019 06:07 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 13 May 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ धाम से केदारनाथ दर्शन के लिए जा रहे 35 सदस्यीय यात्री दल में शामिल एक महिला की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा किया। परिजनों के आग्रह पर बिना पोस्टमार्टम के शव उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस कंट्रोल रूम से बताया गया कि तेलंगाना प्रदेश के 35 यात्रियों का दल चारधाम यात्रा पर आया हुआ था। यह दल बदरीनाथ धाम के दर्शन कर जिला मुख्यालय से 17 किमी दूर नगरासू के एक होटल में रुका हुआ था।
विज्ञापन
सोमवार को दल में शामिल महिला वेंकटा सुबम्मा (49) पत्नी चिन्नावेंकटारेड्डी निवासी निकट रामा मंदिर, आरागीनामरा कैंप रायचूर, जवल्लगढ़ा कर्नाटक का दिल का दौरा पड़ने निधन हो गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि महिला पहले से दिल की बिमारी से ग्रसित थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। परिजनों द्वारा डीएम को पत्र सौंपकर पोस्टमार्टम नहीं कराने की गुहार लगाई गई, जिसके बाद उन्हें शव सौंप दिया गया।