फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Telangana team raids pharma factory on suspicion of fake medicines Kotdwar Uttarakhand News in hindi

Kotdwar News: नकली दवाओं के शक में फार्मा फैक्टरी में तेलंगाना की टीम का छापा, कल से अभी तक पूछताछ जारी

Thu, 29 Feb 2024 02:18 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 29 Feb 2024 02:18 PM IST
सार

तेलंगाना में कुछ नकली दवाइयों की खेप पकड़ी गई है जिसके तार कोटद्वार के सिगड्डी सिडकुल की एक फैक्टरी से जुडे़ बताए जा रहे हैं। इसके बाद टीम यहां छापा मारने पहुंची।

विज्ञापन
Telangana team raids pharma factory on suspicion of fake medicines Kotdwar Uttarakhand News in hindi
कोटद्वार में नकली दवाओं के शक में फार्मा फैक्टरी में छापा - फोटो : amar ujala

विस्तार

नकली दवाओं को बनाने और बेचने के मामले में एक बार फिर कोटद्वार का नाम सामने आया है। बुधवार शाम को तेलंगाना के ड्रंग इंस्पेक्टर की अगुवाई में एक टीम ने स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सिगड्डी सिडकुल में एक फार्मा फैक्टरी में छापा मारा। टीम से कल यही डटी हुई हैं। नकली दवाइयां के आशंका में पूछताछ जारी है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि तेलंगाना में कुछ नकली दवाइयों की खेप पकड़ी गई है जिसके तार कोटद्वार के सिगड्डी सिडकुल की एक फैक्टरी से जुडे़ बताए जा रहे हैं। टीम देर तक तक फैक्टरी को खंगालती रही। हालांकि यहां से टीम के हाथ क्या लगा यह जानकारी अभी गुप्त रखी गई है।

विज्ञापन

नकली दवाओं के बनने की बात स्वीकारी
यह वही फैक्टरी बताई जा रही है, जिसमें कोरोनाकाल के दौरान अप्रैल 2021 में दिल्ली में नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनने व बेचने का नाम सामने आया था। तब दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने यहां छापा मारा था, हालांकि तब यहां कुछ भी बरामद नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन


बीते वर्ष सितंबर माह में गाजियाबाद में भी कोटद्वार से नकली दवाइयों की खरीद फरोख्त की बात सामने आई थी। तब वहां की पुलिस ने चार सप्लायरों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में नकली दवा बरामद की थी। पूछताछ में आरोपियों ने कोटद्वार में ही नकली दवाओं के बनने की बात स्वीकारी थी।
 

पौड़ी जिले की पुलिस और खुफिया तंत्र अलर्ट

अब एक बार फिर से कोटद्वार में नकली दवाओं की सुगबुगाहट से पौड़ी जिले की पुलिस और खुफिया तंत्र अलर्ट हो गया है। सूचना लगते ही सिगड्डी सिडकुल एरिया में चल रहीं फार्मा कंपनियों की फैक्टरियों में हड़कंप मचा गया है। यहां की फैक्टरियों के ज्यादातर उद्यमी बाहर के प्रांतों के हैं। सिगड्डी ग्रोथ सेंटर में भी करीब एक दर्जन फार्मा कंपनियां हैं। इस बारे में जब पुलिस के आला अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन ही नहीं उठाया।

ये भी पढ़ें...100 नामी में अपने धामी:  सबसे शक्तिशाली भारतीयों की सूची में उत्तराखंड के सीएम, इस वजह से मिली खास पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed