फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tehsil Day was organized at the Tehsil headquarters

Dehradun News: कालसी में एक, त्यूणी में चार और विकासनगर में आए तीस फरियादी

Wed, 05 Jul 2023 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Tehsil Day was organized at the Tehsil headquarters
राजस्व विभाग और खंड विकास कार्यालय से संबंधित सबसे अधिक शिकायतें
विज्ञापन


जुलाई माह के पहले मंगलवार को पछवादून व जौनसार बावर के तहसील मुख्यालयों पर तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विकासनगर में सबसे अधिक कुल तीस शिकायत आई जबकि कालसी में सबसे कम मात्र एक शिकायत अधिकारियों के सामने रखी गई।



विकासनगर तहसील मुख्यालय पर सुबह दस बजे से ही विभिन्न विभागों के अधिकारी जमा होना शुरू हो गए थे लेकिन शिकायतकर्ता बारह बजे के बाद ही तहसील मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान एकबारगी तो यह भी लगा कि तहसील दिवस फीका रहने वाला है परंतु 12 बजे के बाद शिकायतकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर एक के बाद एक अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।
विज्ञापन


डाकपत्थर से आई पूनम ने अपने पारिवारिक विवाद की समस्या बताई जिसपर उप जिलाधिकारी विनोद कुमार ने पुलिस विभाग को समस्या के समाधान के निर्देश दिए। हनुमदधाम क्षेत्र से आए उपेंद्र डोगरा ने क्षेत्र में पटवारियों के नहीं आने की समस्या बताई। उनका कहना था कि जमीन संबंधी कार्यों के लिए पटवारी मौके पर नहीं आते हैं। उप जिलाधिकारी ने क्षेत्र के पटवारी को मौके पर जाकर शिकायतों पर कार्रवाई करने के निर्देश देकर समस्या का तुरंत समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




हरबर्टपुर निवासी राजपाल ने भूमि संबंधित विवाद को उप जिलाधिकारी के सामने रखा जिसका उन्होंने तुरंत समाधान किया। तहसील मुख्यालय पर राजस्व विभाग और खंड विकास कार्यालय से संबंधित नौ, खंड विकास कार्यालय सहसपुर से संबंधित छह, समाज कल्याण विभाग की दो, पुलिस विभाग की दो और ऊर्जा निगम और सिंचाई विभाग की एक-एक शिकायत सामने आई। राजस्व विभाग से संबंधित सभी नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। अन्य सभी शिकायतों को अग्रिम कार्रवाई के लिए विभागों को भेज दिया गया। उप जिलाधिकारी ने कहा कि जनता को जागरूक बनकर अपनी शिकायत लेकर आना चाहिए, जिससे उनका त्वरित समाधान किया जा सके।






कालसी में मात्र एक, त्यूणी में चार शिकायतें

कालसी। नायब तहसीलदार केशव दत्त जोशी की अध्यक्षता में आयोजित किए गए तहसील दिवस में एकमात्र शिकायत आई। रुद्र सेना के संस्थापक राकेश उत्तराखंडी ने हिंदुओं के धार्मिक स्थल पर अन्य धर्म के लोगों के कब्जा करने के प्रयास की शिकायत दर्ज कराई। संबंंधित विभागों को जांच के आदेश दिए गए। इसी प्रकार से चकराता में आई आठ शिकायतों व त्यूणी में आई चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed