फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tehri lake festival 2019 started today

टिहरी झील महोत्सव का रंगारंग आगाज, प्रतिभाग करने पहुंची सात प्रदेशों की टीम

Mon, 25 Feb 2019 08:29 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई टिहरी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई टिहरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 25 Feb 2019 08:29 AM IST
विज्ञापन
Tehri lake festival 2019 started today
tehri lake - फोटो : AmarUjala

उत्तराखंड सहित सात राज्यों की सांस्कृतिक टीमों की झांकियों के साथ ही टिहरी झील महोत्सव का सोमवार को रंगारंग आगाज हो गया। जिला प्रशासन ने महोत्सव की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन


मेले के लिए विशाल पांडाल सज चुका है, जबकि खानपान और खरीददारी, विभिन्न विभागों के स्टाल भी लग चुके हैं। वहीं जल साहसिक क्रीड़ाओं के लिए झील भी दुल्हन की तरह सजा दी गई है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत महोत्सव का आगाज किया।
विज्ञापन


टिहरी झील महोत्सव के शुभारंभ से पूर्व तैयारियों को लेकर डीएम सोनिका और सीडीओ आशीष भटगांई ने जरूरी जानकारी साझा की।

शुभारंभ पर उत्तराखंड सहित सात प्रदेश की सांस्कृतिक टीमें झांकियां और मार्च पास्ट करेंगी। महोत्सव को बेहतर बनाने के लिए भजन, गायन और नृत्य की कई टीमें अपना कार्यक्रम पेश करेंगी। म्यूजिकल बैंड के अलावा योगा और ध्यान भी महोत्सव के दौरान किया जाएगा।

परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद सरस्वती के नेतृत्व में विदेशी डेलीगेट्स गंगा आरती, योगा, ध्यान कार्यक्रम के अलावा झील में निवेश के संबंध भी शासन-प्रशासन के प्रतिनिधियों से वार्ता करेंगे। बताया कि पदमश्री जागर गायिका बसंती बिष्ट शाम सात बजे जागर गाएंगी। उसके बाद प्रख्यात लोक गायक प्रीतम भरतवाण भी रात्रि नौ बजे अपने सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। पहले उनका कार्यक्रम 26 फरवरी को होना था। इसके अलावा गढ़वाली-जौनसारी व हिमाचली गीतों की गायिका रेश्मा शाह भी उद्घाटन समारोह के बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में छटा बिखेरेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed