फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tehri lake festival 2019 Singer Indira Naik and Basanti Bisht performance

इन दो मशहूर गायिकाओं के सुरों से सजेगी टिहरी झील महोत्सव की महफिल, बहुत कुछ होगा खास

Tue, 19 Feb 2019 05:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई टिहरी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 19 Feb 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
Tehri lake festival 2019 Singer Indira Naik and Basanti Bisht performance
गायिका इंदिरा नाइक/बसंती बिष्ट

तीन दिवसीय टिहरी झील महोत्सव में होने वाली जल क्रीड़ाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने के लिए जिला प्रशासन ने कवायद पूरी कर ली है। इस बार  प्रख्यात गजल गायिक इंदिरा नाइक और उत्तराखंड की प्रसिद्ध जागर गायिका बसंती बिष्ट की प्रस्तुतियां महोत्सव में आकर्षण का केंद्र होंगी।

विज्ञापन


डीएम सोनिका ने बताया कि 25 फरवरी से शुरू होने वाले तीन दिवसीय झील महोत्सव के लिए सभी तैयारियंा पूरी कर ली गई है। गत वर्ष की भांति इस बार भी कोटी कालोनी में भव्य गंगा आरती और सुरक्षित उत्तराखंड के लिए बाईकर्स रैली का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


स्थानीय उत्पादों के कुकरी शो, मास्टर शेफ, स्थानीय परिधानों के फैशन शो, म्यूजिकल बैंड, एडवेंचर कोर्स भी झील महोत्सव में संचालित किया जाएगा। मुंबई की सूफी और गजल गायिका इंदिरा नाइक और उत्तराखंड की प्रसिद्ध जागर गायिका बसंती बिष्ट के कार्यक्रम फाइनल हो चुके है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलीवुड गायक अंकित तिवारी को भी महोत्सव में प्रतिभाग करने के लिए आमंत्रित किया गया है, लेकिन अभी तक उनका कार्यक्रम सुनिश्चित नहीं हुआ है। डीएम ने बताया कि पहली बार विभिन्न देशों के डेलीगेट्स भी महोत्सव में प्रतिभाग कर टिहरी झील में निवेश की संभावनाओं का आकलन करेंगे।

महोत्सव का उद्देश्य टिहरी झील को साहसिक पर्यटन का बेहत्तर स्थान बनाना है। क्याकिंग, वाटर रोईंग, स्पीड बोटिंग, बनाना राईडिंग, हॉट एअर बलून, जुमारिंग, पैरा ग्लाईडिंग, स्कूबा डाईविंग  जैसे साहसिक खेलों के लिए टिहरी झील को तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed