फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tehri dam effect in election

चुनावी जंग में डटे नेताओं को डरा रहा टिहरी बांध

Sat, 19 Apr 2014 07:33 AM IST
अमर उजाला, नई टिहरी
अमर उजाला, नई टिहरी Updated Sat, 19 Apr 2014 07:33 AM IST
विज्ञापन
tehri dam effect in election

लोकसभा चुनाव में टिहरी, प्रतापनगर, घनसाली और थौलधार क्षेत्रों में विकास के साथ ही टिहरी बांध से पैदा हुई समस्याएं मुख्य चुनावी मुद्दा बनेंगी। डैम विस्थापितों की समस्याओं को लेकर सभी दलों के नेताओं के माथे पर चिंता की लकीरें साफ नजर आ जाती हैं।

विज्ञापन


तस्वीरों में देखिए, 'पाताल' में भारत का एक मतदान केंद्र
विज्ञापन


इस सवाल को लेकर जहां कांग्रेस जनता के निशाने पर है वहीं, मुख्य विपक्षी दल भाजपा भी जनता के निशाने पर है। भले ही इन सवालों को लेकर मतदाता अभी पूरी तरह से खामोश है मगर 7 मई को मत प्रयोग करते वक्त मतदाताओं के जेहन में ये सवाल जरूर उठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2000 में टिहरी डैम हुआ था शुरू
वर्ष 2000 में टिहरी बांध की झील के 42 किमी का आकार लेने के बाद जिले का भूगोल भी काफी हद तक बदल गया था। प्रतापनगर और घनसाली की बढ़ गई दूरी को कम करने के लिए पिछले 10 सालों में कोई खास परिणाम सामने नहीं आ पाए है।

बांध से आवागमन न होने से बढ़ी दूरी

tehri dam effect in election

बांध के ऊपर यातायात शुरू करने को लेकर 2006 व 08 में कई दिनों तक आंदोलन भी चला लेकिन कोई सार्थक परिणाम नहीं निकल पाए।

बांध के ऊपर से आवागम न होने से घनसाली और प्रतापनगर क्षेत्र की जनता को जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए 15 किमी का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है।

हालांकि इस वर्ष दैवी आपदा से जिरो ब्रिज का यह मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से इन दिनों वाहनों का आवागमन डैम टाप से ही हो रहा है।‌

इनका है कहना

tehri dam effect in election

चुनाव में विकास के साथ-साथ मंहगाई, भ्रष्टाचार मुख्य मुद्दा होगा क्योंकि महंगाई बढ़ने से हर परिवार का बजट गड़बड़ाया है। मतदाओं को वोट मांगने आने वाले प्रत्याशियों से सवाल जरूर पूछना चाहिए कि वे लोकसभा में महंगाई रोकने और पहाड़ से पलायन रोकने के लिए नई विकास योजनाओं का विधेयक लाएंगे क्या।
-साहब सिंह सजवाण सर्वोदयी कार्यकर्ता

चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशी तमाम तरह के वायदे करते हैं। लेकिन चुनाव जीतने के बाद वे अक्सर जनता से किए वायदों को भूलकर अपनो का विकास करने की जुगत में जुट जाते हैं। टिहरी, घनसाली और प्रतापनगर क्षेत्र के बांध प्रभावितों की समस्याओं का समाधान क्यों नहीं हो पाया। सांसदों से इसका जवाब जरूर मांगना चाहिए।
-जय प्रकाश पांडेय अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed