{"_id":"6a0c42d81b62cc95e00614ad","slug":"tehri-accident-sumo-overturns-on-mulgarh-dhamatoli-motor-road-newlywed-woman-referred-to-aiims-rishikesh-2026-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tehri Accident: मुलगढ़ धमातोली मोटर मार्ग पर पलटी सुमो, नवविवाहिता गंभीर घायल, एम्स ऋषिकेश रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri Accident: मुलगढ़ धमातोली मोटर मार्ग पर पलटी सुमो, नवविवाहिता गंभीर घायल, एम्स ऋषिकेश रेफर
Tue, 19 May 2026 04:37 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 19 May 2026 04:37 PM IST
सार
जस्सी देवी की शादी हाल ही में आठ मई को हुई थी। वह अपने मायके खसैती (सैरास) से अपने पति अमित के साथ ससुराल हडियाणा मल्ला जा रही थीं, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
टिहरी में कार हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
घनसाली क्षेत्र के मुलगढ़–हुलाणाखाल मोटर मार्ग पर मंगलवार को एक सुमो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के समय वाहन में कुल आठ लोग सवार थे। दुर्घटना में दो लोगों को चोटें आईं, जबकि एक नवविवाहिता महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सुमो वाहन घनसाली से सवारियों को लेकर गांव की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन हुलाणाखाल से आगे जगदी बाजार के पास चढ़ाई पर पहुंचा, तभी सामने से अचानक एक अन्य वाहन आ गया। वाहन चालक ने साइड देने के लिए अचानक ब्रेक लगाए, जिससे सुमो पीछे की ओर फिसल गई और सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन
प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश बल्लभ ने सभी को हल्की चोटें आईं, लेकिन नवविवाहिता जस्सी देवी(22) पत्नी अमित गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को पीएचसी पिलखी अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
Chamoli: रुद्रनाथ यात्रा में उमड़ा तीर्थयात्रियों का सैलाब, 200 के ठहरने की व्यवस्था, पहुंच गए 600 श्रद्धालु
भिलंगना की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. उषा भट्ट ने बताया कि घायल महिला के माथे और नाक पर गंभीर चोटें आई हैं। महिला खतरे से बाहर है, लेकिन सिर में चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया।
बताया जा रहा है कि जस्सी देवी की शादी हाल ही में आठ मई को हुई थी। वह अपने मायके खसैती (सैरास) से अपने पति अमित के साथ ससुराल हडियाणा मल्ला जा रही थीं, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। हादसे की खबर से दोनों परिवारों में चिंता का माहौल बना हुआ है।