ऑपरेशन के दौरान मरीज के पेट से निकली बत्तीसी, देखकर हैरानी में पड़ी डॉक्टरों की टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर पेट से दांत निकल आए तो किसे हैरत नहीं होगी। जी हां, यहां ऐसा सच में हुआ है। एक मरीज के पेट से दांत ही नहीं बल्कि पूरी बत्तीसी डॉक्टरों ने निकाली। ऐसा देखकर डॉक्टरों की टीम भी हैरानी में पड़ गई।
देहरादून के दून अस्पताल के डॉक्टरों ने शनिवार को एक मरीज के पेट से नकली बत्तीसी (डेंचर) निकाल कर जान बचाई है। खाना खाने के दौरान यह बत्तीसी मरीज के पेट में चली गई थी।
उत्तरकाशी निवासी गोविंद सिंह (35) बीते शुक्रवार को इस अजीबोगरीब स्थिति के शिकार हुए। परिजन गोविंद को लेकर दून अस्पताल पहुंचे, जहां ईएनटी विभाग के चिकित्सकों ने बताया कि बत्तीसी खाने की नली में फंसी हुई है।
इसके लिए डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी। ईएनटी के विभागाध्यक्ष डॉ. विकास सिकरवार ने बताया कि ऑपरेशन बहुत चुनौतीपूर्ण था। हालांकि दो घंटे तक दूरबीन से ऑपरेशन कर पेट से डेंचर सफलतापूर्वक बाहर निकाल ली गई।
ऑपरेशन करने वाली टीम में ईएनटी के विभागाध्यक्ष डॉ. विकास सिकरवार के साथ डॉ. अतुल सिंह, डॉ. शिवानी नौटियाल, डॉ. अकांशा सैनी, सिस्टर कुसुम और एल्विना आदि शामिल रहे। सफल ऑपरेशन पर दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नवीन थपलियाल और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके टम्टा ने बधाई दी है।