फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teenager who went to Paonta for company work goes missing

Dehradun News: कंपनी में काम के लिए पांवटा गई किशोरी हुई लापता

Tue, 17 Dec 2024 01:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Teenager who went to Paonta for company work goes missing
घर से हिमाचल प्रदेश के पांवटा स्थित कंपनी में काम के लिए गई एक किशोरी लापता हो गई है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण संबंधी धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है। पुलिस को दी तहरीर में कोतवाली के सीमांत क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी पांवटा साहिब में लेबोरेट कंपनी में कार्य करती है। बताया कि 14 दिसंबर को वह घर से कंपनी के लिए निकली थी। लेकिन, वह वापस घर नहीं लौटी। कंपनी से जानकारी मिली कि वह काम पर भी नहीं आई। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी किसी व्यक्ति से फोन पर बात करती थी। उन्हें शक है कि उनकी बेटी उसी व्यक्ति के साथ गई है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed