फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teenager and woman died under suspicious circumstances

Dehradun News: किशोर और महिला की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 26 Jul 2025 12:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Teenager and woman died under suspicious circumstances
Iशास्त्री नगर खाला स्थित घर के अंदर फंदे पर लटका मिला किशोर का शव
विज्ञापन

I

I
I

Iकैंट थाना क्षेत्र की महिला की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत, पति के साथ हुआ था विवाद
I
I
I
Iदो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक किशोर और एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। किशोर का शव बृहस्पतिवार को शास्त्रीनगर खाला स्थित उसके घर में फंदे पर लटका मिला। उधर शुक्रवार को कैंट थाना क्षेत्र में महिला की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई।
I
I
I
Iपुलिस जांच में महिला का अपने पति से झगड़ा होना सामने आया है जिसके आधार पर इसे आत्महत्या बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि वसंत विहार थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर खाला में रामवृक्ष साहनी अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह बृहस्पतिवार को पत्नी के साथ किसी काम से बाहर गए थे। घर में उनका 15 वर्षीय बेटा राजन अकेला था। रामवृक्ष जब घर लौटे तो देखा कि मकान अंदर से बंद था। कई आवाज लगाईं लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। ऐसे में उन्होंने झांककर देखा तो पता चला कि राजन फंदे से लटका हुआ है। उसने टिनशेड के पाइप से फंदा लगाया था।
विज्ञापन

I
Iरामवृक्ष स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राजन को प्रेमसुख अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसपी ने बताया कि प्राथमिक पड़ताल के आधार पर यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। कारणों की जांच की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि शुक्रवार को कैंट थाना क्षेत्र के ईदगाह प्रकाश नगर निवासी ऊषा की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iऊषा के पति अवधेश कुमार सेलाकुई स्थित एक कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके विवाह को 10 वर्ष हुए हैं। दंपती के दो बच्चे भी हैं। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया है कि दोनों का किसी बात पर शुक्रवार को झगड़ा हुआ था। इसके बाद ही ऊषा ने आत्महत्या करने के लिए विषाक्त पदार्थ खाया है। एसएसपी ने बताया कि कारणों की जांच की जा रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed