बचपन का प्यारा साथी आपके बच्चों को दे रहा बीमारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार में मिलने वाले क्यूट टेडी से अपने बच्चों को दूर रखेंगे तो उनकी सेहत के लिए अच्छा होगा।
अगर आपके बच्चे को एलर्जी है तो उसे तत्काल टेडी बियर से दूर कर दीजिए। डॉक्टरों का कहना है कि टेडी बियर से भी कई बच्चों को अस्थमा होने का खतरा रहता है।
पटेलनगर स्थित एक होटल में विश्व अस्थमा दिवस पर मैकलियोड्स फार्मा कंपनी की ओर से आयोजित पत्रकार वार्ता में श्रीमहंत इंद्रेश अस्पताल के वरिष्ठ छाती एवं टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ. डीएस जंगपांगी और डॉ. वैभव चाचरा ने इस बारे में जानकारी दी।
अब बच्चों में भी होने लगा अस्थमा
डॉक्टरों ने बताया कि अस्थमा तेजी से फैल रहा है। इसका बड़ा कारण आनुवंशिक है। दूसरा कारण पर्यावरण प्रदूषण है। मौसम में बदलाव की वजह से अस्थमा अब बच्चों में भी होने लगा है।
पहले यह अमूमन बुजुर्गों में होता था। इस दौरान कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक कपिल उनियाल, परिवेज खान, मनजीत सिंह आदि भी मौजूद थे।
मंगलवार को विश्व अस्थमा दिवस पर श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कंप्यूटर द्वारा फेफड़ों की जांच की सुविधा प्रदान की गई। कुल 152 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया।
शिविर में पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. जगदीश रावत, डॉ. देव सिंह जंगपांगी, डॉ. अविशम और डॉ. वैभव चाचरा ने मरीजो का परीक्षण किया।