फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Technical Education Low admission subjects will be closed in polytechnic startups point of view Dehradun

Dehradun: पॉलिटेक्निक में बंद होंगे कम प्रवेश वाले विषय, तकनीकी शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, होंगे बदलाव

Thu, 02 Mar 2023 02:25 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 02 Mar 2023 02:25 PM IST
सार

राजकीय एवं सहायता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थाओं में पाठ्यक्रमों का युक्तिकरण (रेशनलाइनजेशन) किए जाने का प्रस्ताव तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से तैयार किया गया था। इसके तहत गैरजरूरी व अप्राषंगिक हो चुके पाठ्यक्रमों के बजाय पिछले पांच सालों में 30 प्रतिशत से कम प्रवेश संख्या के पाठ्यक्रमों को बंद किया जाएगा।

विज्ञापन
Technical Education Low admission subjects will be closed in polytechnic startups point of view Dehradun
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राज्य के 71 राजकीय और एक सहायता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान में बीते पांच सालों 30 प्रतिशत से कम छात्र संख्या वाले पाठ्यक्रमों को बंद कर नए रोजगारपरक विषयों को शामिल किया जाएगा। तकनीकी शिक्षा विभाग के इस प्रस्ताव पर विभागीय मंत्री सुबोध उनियाल ने अपना अनुमोदन दे दिया है।

विज्ञापन

राज्य के प्राविधिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय एवं सहायता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थाओं में पाठ्यक्रमों का युक्तिकरण (रेशनलाइनजेशन) किए जाने का प्रस्ताव तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से तैयार किया गया था। इसके तहत गैरजरूरी व अप्राषंगिक हो चुके पाठ्यक्रमों के बजाय पिछले पांच सालों में 30 प्रतिशत से कम प्रवेश संख्या के पाठ्यक्रमों को बंद किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके साथ पर्याप्त अवस्थापना सुविधायुक्त परिसरों में उद्योग जगत, स्टार्टअप्स की दृष्टि से रोजगारपरक व अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) नई दिल्ली की ओर से अनुमोदित प्रौद्योगिकी क्षेत्र के पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में यह व्यवस्था राज्य के 16 पालिटेक्निक संस्थाओं में पूर्व से संचालित 20 पाठ्यक्रमों को बंद कर 23 नए पाठ्यक्रम शुरू कर की जाएगी। इस प्रक्रिया में बंद होने वाले पाठ्यक्रमों से संबंधित शिक्षकों और कार्मिकों को आवश्यकतानुसार समायोजित किया जाएगा। इसके लिए अलग से कोई नया पद सृजन नहीं किया जाएगा।

उद्योगों की आवश्यकता को पूरा करेंगे नए पाठ्यक्रम

धामी सरकार प्रमुख तौर पर पॉलिटेक्निक संस्थाओं में उद्योगों की आवश्यकता के नजरिये से रोजगार के अवसर पैदा करने वाले पाठ्यक्रमों पर फोकस कर रही है। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए राज्य के सभी पॉलिटेक्निक संस्थाओं में अवस्थापना सुविधाओं का विकास भी राज्य सरकार की प्राथमिकता में है। इसके तहत भवन निर्माण व पुर्ननिर्माण, एप्रोच रोड निर्माण, डिजिटल लाइब्रेरी स्थापना जैसे कार्यों को तरजीह दी जा रही है।

ये भी पढ़ें...LPG Price Hike: चूल्हे पर आलू उबाले, सिर पर सिलिंडर उठाकर किया विरोध, तस्वीरों में देखें उत्तराखंड में आक्रोश

राज्य सरकार की मंशा है कि सभी पॉलिटेक्निक में अधिक से अधिक संख्या में छात्रों का प्रवेश हो। इसके लिए समय और जरूरत के अनुसार पाठ्यक्रमों में बदलाव किए जा रहे हैं। हम इसके लिए नवाचार व समेकित प्रयास कर रहे हैं, ताकि पॉलिटेक्निक में संस्थानों में बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराया जा सके। इसके लिए छात्र-छात्राओं के मध्य मध्य व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं। - सुबोध उनियाल, तकनीकी शिक्षा मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed