फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Technical education curriculum will change in uttarakhand soon

तकनीकी शिक्षा पाठ्यक्रम में होगा बदलाव, सालों पुराने कोर्स की जगह नए रोजगारपरक कोर्स होंगे शुरू

Thu, 21 Nov 2019 08:20 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 21 Nov 2019 08:20 AM IST
विज्ञापन
Technical education curriculum will change in uttarakhand soon
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड में तकनीकी शिक्षा में वर्षों पुराने कोर्स बंद कर सरकार नए रोजगारपरक कोर्स शुरू करेगी। इसके लिए पाठ्यक्रम में बदलाव करने के लिए शासन स्तर पर कवायद चल रही है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालयों व कॉलेजों से भी नए कोर्स शुरू करने के लिए राय ली जा रही है। सरकार का मानना है कि टेक्नोलॉजी में तेजी से बदलाव आया है। लेकिन तकनीकी शिक्षण संस्थान में ऐसे कोर्स चलाए जा रहे हैं, जिनमें रोजगार की संभावनाएं कम हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश सरकार तकनीकी शिक्षा में पढ़ाए जाने वाले कोर्सों को अब अपडेड करने जा रही है। वैश्विक स्तर पर रोजगार की डिमांड को देखते हुए तकनीकी शिक्षण संस्थानों में नए कोर्स संचालित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें उद्योगों में रोजगार की डिमांड को देखा जाएगा। जिस सेक्टर व कोर्स में रोजगार की ज्यादा संभावनाएं हैं, उन कोर्सों को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। शासन स्तर पर विश्वविद्यालयों व कालेजों के विशेषज्ञों से भी नए कोर्स को लेकर राय ली जा रही है। इसके बाद प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।

प्रभारी सचिव उच्च शिक्षा अशोक कुमार ने बताया कि तकनीकी शिक्षा में नए कोर्स शुरू करने के लिए प्रस्ताव बनाने की प्रक्रिया चल रही है। समय के साथ तेजी टेक्नोलॉजी में बदलाव हो रहा है।

लेकिन तकनीकी शिक्षण संस्थान में आज भी पुराने कोर्स चलाए जा रहे हैं। जिस कारण पढ़ाई पूरी करने के बाद भी युवाओं को रोजगार के लिए भटकना पड़ता है। उद्योगों में मानव संसाधन की मांग के अनुसार भी कोर्स चलाने पर विचार किया जाएगा। इससे युवाओं को कोर्स करने के बाद उद्योगों में प्लेसमेंट मिल सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed