{"_id":"67cdc6ddf225d58ab10111fd","slug":"team-india-won-the-champions-trophy-people-celebrated-in-dehradun-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"यादगार जश्न: भारत बना चैंपियन, देहरादून के आसमान में दिखी जीत की चमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यादगार जश्न: भारत बना चैंपियन, देहरादून के आसमान में दिखी जीत की चमक
Sun, 09 Mar 2025 10:20 PM IST
विकास कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: विकास कुमार
Updated Sun, 09 Mar 2025 10:20 PM IST
सार
शहर भर में कई जगह दूनवासियों ने जमकर आतिशबाजी की। साथ ही ढोल नगाड़ों की धुन पर जमकर जश्न भी मनाया।
विज्ञापन
देहरादून में जश्न
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। भारत की इस जीत का जश्न देहरादून में भी जमकर मनाया गया और आसमान में जीत की चमक देखने को मिली।
विज्ञापन
शहर भर में कई जगह दूनवासियों ने जमकर आतिशबाजी की। साथ ही ढोल नगाड़ों की धुन पर जमकर जश्न भी मनाया। शहर भर के विभिन्न होटल रेस्टोरेंट पर फाइनल मैच को लेकर विशेष तैयारियाँ की गई थी। दूनवासियों ने भी मैच का जमकर आनंद उठाया और हर गेंद में टीम का खूब उत्साहवर्धन भी किया। इस जीत के साथ दूनवासियों का सुपर संडे बना।
विज्ञापन