{"_id":"68c78cb09b717817d9062f32","slug":"teachers-will-file-a-review-petition-in-the-supreme-court-uttarakhand-news-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल करेंगे शिक्षक, कहा-सभी के लिए TET की अनिवार्यता ठीक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल करेंगे शिक्षक, कहा-सभी के लिए TET की अनिवार्यता ठीक नहीं
Mon, 15 Sep 2025 09:22 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 15 Sep 2025 09:22 AM IST
सार
शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किए जाने के किए जाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले से लाखों शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। शिक्षकों कहा कहना है कि सेवा में बने रहने के लिए टीईटी की बाध्यता भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन
कोर्ट (सांकेतिक)
- फोटो : ANI
विस्तार
शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किए जाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर शिक्षक पुनर्विचार याचिका दाखिल करेंगे। ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स ऑर्गेनाइजेशन की ओर से यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय संगठन मंडी डॉ सोहन माजिला ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से लाखों शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। इनमें से कई शिक्षकों की 20 या फिर इससे भी अधिक साल की सेवा हो चुकी है। टीईटी न करने वाले शिक्षकों को पदोन्नति से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Uttarakhand Politics: भाजपा की नई टीम; मंथन से बनाया गया संतुलन, युवा चेहरों पर किया गया भरोसा
विज्ञापन
वहीं, सेवा में बने रहने के लिए टीईटी की बाध्यता भी ठीक नहीं है। संगठन की ओर से निर्णय गया है कि इस मसले पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिलकर उन्हें स्थिति से अवगत कराएंगे, लेकिन इसके बाद भी यदि बात न बनी तो शिक्षक संगठन सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगा।