फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP Uttarakhand new team Balance created through brainstorming trust on young faces

Uttarakhand Politics: भाजपा की नई टीम; मंथन से बनाया गया संतुलन, युवा चेहरों पर किया गया भरोसा

Mon, 15 Sep 2025 07:30 AM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 15 Sep 2025 07:30 AM IST
सार

लंबे मंथन के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी की टीम घोषित कर दी है। 42 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूची में पहली बार पांच महिलाओं को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। नई टीम में एक साथ कई समीकरण साधने की कोशिश की गई है।

विज्ञापन
BJP Uttarakhand new team Balance created through brainstorming trust on young faces
bjp flag

विस्तार

विधानसभा चुनाव 2027 में हैट्रिक बनाने की जिम्मेदारी संगठन ने युवा चेहरों को सौंपी है। लंबे मंथन के बाद संतुलन के साथ भाजपा की नई टीम घोषित की गई। इसमें पहाड़-मैदान के संतुलन के साथ ही सांसदों की हिस्सेदारी भी नजर आई है।

विज्ञापन

लगातार दो बार सत्ता पर काबिज रहने वाली भाजपा के लिए अब तीसरे विधानसभा चुनाव की चुनौती सामने खड़ी है। युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व के साथ संगठन ने इस बार नई टीम के चुनाव में लंबा मंथन किया। हैट्रिक लगाने के लिए सभी समीकरणों को साधते हुए पदाधिकारियों का चयन किया गया है। कई पुराने चेहरों पर संगठन ने लगातार भरोसा बनाकर रखा तो कई ऐसे चेहरे भी लाए गए जो कि राष्ट्रीय स्तर पर संगठन से जुड़े हुए थे।

विज्ञापन

सांसदाें के करीबियों के नाम इस सूची में शामिल होने से ये भी तय हो गया है कि उनकी भागीदारी भी इस सूची में शामिल है। उनके करीबियों को अहम पदों पर मौका दिया गया है। वहीं, संगठन में पहली बार महिला महामंत्री के पद पर दीप्ति रावत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही दो मंत्री और दो उपाध्यक्ष पद पर महिला नेताओं को मौका दिया गया है। उम्र के लिहाज से देखें तो ज्यादातर पदाधिकारी 40 से 50 के बीच के हैं। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि युवा, महिला और अनुभवी पदाधिकारियों की ये टीम मिशन 2027 को फतह करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार-दून के साथ साधा पहाड़ का संतुलन

हरिद्वार जिले से 4 नेताओं को टीम में जगह मिली है। पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद को बतौर उपाध्यक्ष शामिल किया गया है। संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर सेवा दे रही दीप्ति रावत, डॉ. स्वराज विद्वान के साथ नेहा जोशी को राज्य में जिम्मेदारी दी गई। पर्वतीय जिलों में गढ़वाल के साथ कुमाऊं से भी पूरी भागीदारी रखी गई है।

ये भी पढ़ें...Dehradun: केदारनाथ के लिए आज से हेलिकॉप्टर सेवा फिर शुरू, लेकिन मौसम खराब रहा तो नहीं मिलेगी उड़ान की अनुमति

इनकी संगठन में बनी हैट्रिक

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान पर पार्टी ने तीसरी बार भरोसा जताया है। वर्ष 2019 में उनकी नियुक्ति के बाद वह तीसरी बार चुने गए हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में बेहतर मीडिया प्रबंधन के लिए उन्हे पार्टी की ओर से तीसरी बार नियुक्ति को इनाम के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं, प्रदेश कोषाध्यक्ष के पद पर पुनीत मित्तल पर लगातार तीसरी बार भरोसा कायम रहा। प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान पर भी लगतार तीसरी बार संगठन ने भरोसा दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed