फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teachers protest continued for the second day

बिना शासनादेश मानने को तैयार नहीं शिक्षक

Wed, 24 Aug 2016 10:11 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 24 Aug 2016 10:11 AM IST
विज्ञापन
Teachers protest continued for the second day
- फोटो : file photo

मांगों को लेकर उत्तराखंड में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों पर शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा।

विज्ञापन


मंगलवार को प्राथमिक शिक्षक संघ ने 13 बीईओ कार्यालयों पर प्रदर्शन किया। वहीं, राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। आंदोलित शिक्षकों का कहना है कि बगैर शासनादेश के वह आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे।

प्राथमिक शिक्षक संघ ने दून के डोईवाला, उत्तरकाशी के भटवाड़ी, टिहरी के देवप्रयाग, रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी, चमोली के जोशीमठ, पौड़ी के जयहरीखाल, हरिद्वार के नारसन, नैनीताल के हल्द्वानी सहित विभिन्न खंड एवं उप खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में प्रदर्शन किया। इस बीच प्रांतीय कार्यकारिणी की मांगों को लेकर शासन में वार्ता भी हुई, लेकिन शिक्षकों ने दो टूक कहा कि बगैर जीओ के अब वह मानने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन


वहीं, गेस्ट टीचरों ने भीख मांगकर विरोध जताया। शिक्षा आचार्यों ने शिक्षा मित्र में समायोजन को लेकर धरना दिया। इसके अलावा उत्तरांचल शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का कार्य बहिष्कार और पीटीए शिक्षकों का आमरण अनशन भी मंगलवार भी जारी रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन की बातों का विभाग के अफसरों के पास कोई जवाब नहीं है और केवल हवा में बातें हो रही हैं। त्रिस्तरीय व्यवस्था पर विभाग यह बताए कि कई इंटर पास शिक्षक हैं व कई ऐसे हैं जो बीएड नहीं है। इस व्यवस्था के लागू होने ये यह शिक्षक कहा जाएंगे।
- प्रेम सिंह गुसाईं, संरक्षक प्राथमिक शिक्षक संघ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed