{"_id":"cd01312c1b668b0e469ccfd8a08482a6","slug":"teachers-late-in-school-cm-rawat-gave-direction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के अप-डाउन पर CM को आया गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के अप-डाउन पर CM को आया गुस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 17 Oct 2015 03:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षकों के दूरदराज के क्षेत्रों से स्कूल अप और डाउन पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सख्ती दिखाते हुए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षकों के स्कूल में देरी से पहुंचने के कारण बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रकरण पर उप जिलाधिकारी स्तर से भी निगरानी रखी जाए। सीएम ने यह सख्ती तब आई है जब दो दिन पहले अप-डाउन करने वाले शिक्षकों को ग्रामीणों ने बाड़वाला तिराहे पर रोक कर खूब हंगामा किया था।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि साहिया क्षेत्र के कई स्कूलों में देहरादून, विकासनगर, ऋषिकेश और डोईवाला आदि जगहों से बड़ी संख्या में शिक्षक रोजाना अप-डाउन कर पहुंचते हैं। करीब 40 से 100 किमी की दूरी से यात्रा कर यहां आने में शिक्षकों को तकरीबन तीन से पांच घंटे का समय लग जाता है। ऐसे में शिक्षक अक्सर स्कूल देरी से पहुंचते हैं।
विज्ञापन
75 शिक्षकों को ग्रामीणों ने लिया था रोक
एक तरफ से तो शिक्षक देरी से स्कूलों में पहुंचते हैं वहीं जल्दी निकलने के चक्कर में स्कूल भी जल्दी बंद कर दिए जाते हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है।
इस परेशानी से आहत होकर बुधवार को ग्रामीणों ने अप-डाउन करने वाले करीब 75 शिक्षकों को गाड़ियों समेत बाड़वाला तिराहे पर रोक कर प्रदर्शन किया था। उनकी मांग थी कि शिक्षकों की तैनाती आठ किमी के दायरे में की जाए।
ग्रामीणों के बाद मामले को संज्ञान में लेते शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने भी सख्ती दिखाई। शिक्षकों पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षक समय से स्कूल पहुंचकर अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें।