{"_id":"62eb3367e4b6c3464f68ab65","slug":"teachers-husband-and-wife-of-private-schools-both-will-get-house-rent-allowance","type":"story","status":"publish","title_hn":"Teachers News: एक ही जगह तैनात अशासकीय स्कूलों के शिक्षक पति-पत्नी दोनों को मिलेगा अब मकान किराया भत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Teachers News: एक ही जगह तैनात अशासकीय स्कूलों के शिक्षक पति-पत्नी दोनों को मिलेगा अब मकान किराया भत्ता
Thu, 04 Aug 2022 08:19 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 04 Aug 2022 08:19 AM IST
सार
सरकारी स्कूलों के शिक्षक एवं शिक्षिका पति-पत्नी को एक ही स्टेशन में तैनाती और एक ही आवास में रहने के बावजूद दोनों को मकान किराया भत्ता दिया जा रहा है, लेकिन अशासकीय स्कूलों के शिक्षकों के मामले में पति या फिर पत्नी दोनों में से किसी एक को मकान किराया भत्ता दिया जा रहा था। शिक्षकों ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन
धन सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के सरकारी स्कूलों के शिक्षक पति-पत्नी की तरह अब अशासकीय स्कूलों के शिक्षक एवं शिक्षिका पति-पत्नी को एक ही स्टेशन में तैनाती के बावजूद मकान किराया भत्ता मिलेगा। वित्त नियंत्रक विद्यालय शिक्षा मोहम्मद गुलफाम अहमद की ओर से संबंध में निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी स्कूलों के शिक्षक एवं शिक्षिका पति-पत्नी को एक ही स्टेशन में तैनाती एवं एक ही आवास में रहने के बावजूद दोनों को मकान किराया भत्ता दिया जा रहा है, लेकिन अशासकीय स्कूलों के शिक्षकों के मामले में पति या फिर पत्नी दोनों में से किसी एक को मकान किराया भत्ता दिया जा रहा था। इससे अशासकीय स्कूलों के शिक्षकों में नाराजगी थी जो पिछले काफी समय से सरकारी स्कूलों की तरह उन्हें मकान किराया भत्ता दिए जाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर: हुआ 225 करोड़ का लेनदेन, एक मीडिया हाउस की मिलीभगत भी आई सामने
विज्ञापन
हाल ही में माध्यमिक शिक्षक संगठन की शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षकों ने इस मांग को प्रमुखता से उठाया था। इसमें शिक्षा मंत्री ने शिक्षक एवं शिक्षिका पति-पत्नी दोनों को मकान किराया भत्ता दिए जाने का आश्वासन दिया था। अब वित्त नियंत्रक विद्यालय शिक्षा मोहम्मद गुलफाम अहमद की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया गया है।