फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teachers Day 2021: Teachers of The Year Award ceremony in dehradun

शिक्षक दिवस 2021: सीएम धामी ने किया शिक्षकों का सम्मान, बोले- समाज को आगे बढ़ाने में होती है शिक्षक की मुख्य भूमिका

Sun, 05 Sep 2021 10:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 05 Sep 2021 10:57 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले 10 साल में उत्तराखंड को अनेक क्षेत्रों में अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। अधिकारियों को प्रत्येक कार्य दिवस में दो घंटे जन समस्याओं को सुनने और उनके समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Teachers Day 2021: Teachers of The Year Award ceremony in dehradun
शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को सम्मानित करते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

‘समाज को आगे बढ़ाने में शिक्षक की मुख्य भूमिका होती है। शिक्षा का प्रमुख आधार शिक्षक ही होता है। शिक्षक न केवल विद्यार्थी के व्यक्तित्व, बल्कि राष्ट्र का निर्माता भी होता है।’ यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस पर विश्वविद्यालय,  यूकोष्ट और दिव्य हिमगिरी संस्था के ‘टीचर ऑफ द ईयर-2021’ सम्मान कार्यक्रम में कही। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी राष्ट्र के विकास में उसके भावी नागरिकों को गढ़ने वाले शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। भारत से ही विश्वभर में शिक्षा के प्रसार की शुरूआत हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से हर क्षेत्र में राज्य को पूरा सहयोग मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले 10 साल में उत्तराखंड को अनेक क्षेत्रों में अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। अधिकारियों को प्रत्येक कार्य दिवस में दो घंटे जन समस्याओं को सुनने और उनके समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने विज्ञान पर आधारित पत्रिका ‘ विज्ञान संप्रेषण’ और उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की विवरणिका का विमोचन भी किया। इस अवसर पर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.पीपी ध्यानी, यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ. राजेंद्र डोभाल, कुंवरराज अस्थाना समेत विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति और शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो अजीत कर्नाटक को कुलपति ऑफ द ईयर सम्मान
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार के कुलपति प्रो. अजीत कुमार कर्नाटक को मुख्यमंत्री ने कुलपति ऑफ द ईयर सम्मान से सम्मानित किया। पंतनगर विश्वविद्यालय में कीट विज्ञान के प्रवक्ता के रूप में कैरियर की शुरूआत करने वाले प्रो. कर्नाटक पंतनगर विश्वविद्यालय में अधिष्ठाता छात्र कल्याण, मुख्य कार्मिक अधिकारी, निदेशक अनुश्रवण, वानिकी विश्वविद्यालय के साथ ही दून विवि के कुलपति भी मौजूद रहे।

डा. दर्शन सिंह नेगी टीचर ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित

श्रीदेव सुमन विवि के गोपेश्वर परिसर के अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. दर्शन सिंह नेगी को वर्ष 2021 के टीचर ऑफ द ईयर राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। शिक्षक दिवस पर देहरादून में आयोजित शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें यह पुरस्कार दिया।

डा. दर्शन सिंह नेगी को यह पुरस्कार कोरोनाकाल में विभिन्न डिजिटल एवं ऑनलाइन माध्यम से उच्च कोटि का शिक्षण कार्य करने, उत्तराखंड उच्च शिक्षा विभाग के ऑनलाइन क्लास पोर्टल के लिए वीडियो लेक्चर बनाने, अभिनव प्रयोगों से अंग्रेजी भाषा एवं साहित्य का शिक्षण कराने और कोरोनाकाल में छात्र-छात्राओं की समग्र काउंसिलिंग करने पर दिया गया।

वहीं, महाविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. मनीष कुकरेती को वर्ष 2021 का एक्सीलेंस रिसर्च ऑफ द ईयर पुरस्कार से नवाजा जाएगा। डा. मनीष कुकरेती का शोध कार्य मुख्यत: विलुप्त होती पक्षी प्रजाति पर आधारित है।

प्रो. गुलशन कुमार को टीचर ऑफ द ईयर सम्मान  
्पंरडित ललित मोहन शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ऋषिकेश (श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि परिसर) के वनस्पति विज्ञान के प्रोफेसर व मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी के समन्वयक प्रो. गुलशन कुमार ढींगरा को ‘टीचर ऑफ द ईयर 2021’ से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने उन्हें यह सम्मान दिया। ऋषिकेश महाविद्यालय के शिक्षकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

डॉ. सुधारानी पांडे, संजय कुमार को साहित्य शिरोमणि सम्मान 

उद्गार साहित्यिक एवं सामाजिक मंच का 27वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर संस्था की ओर से सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति डॉ. सुधा रानी पांडे और केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी देहरादून के प्राचार्य संजय कुमार को साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान पर साहित्य शिरोमणि सम्मान से दिया गया है। इस मौके पर पूर्व कुलपति डॉ. सुधारानी पांडेय ने कहा कि साहित्यकारों ने समाज व देश को नई राह दिखाने में सदैव अहम भूमिका निभाई है। भारतीय साहित्यकारों का स्थान पूरी दुनिया में ऊंचाई पर रहा। कार्यक्रम के दौरान कई कवियों ने कविता पाठ के जरिये देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed