फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teachers are confused by different orders regarding basic work and census Uttarakhand News

Uttarakhand News: जनगणना करें या फिर मूल काम, अलग-अलग आदेशों से असमंजस में शिक्षक

Tue, 12 May 2026 12:34 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 12 May 2026 12:34 PM IST
सार

जनगणना करें या फिर मूल काम, अलग-अलग मिले आदेशों से शिक्षक असमंजस में हैं। नगर निगम कह रहा कार्यमुक्त करें, लेकिन विभाग कार्यमुक्त नहीं कर रहा।

विज्ञापन
Teachers are confused by different orders regarding basic work and census Uttarakhand News
जनगणना - फोटो : Freepik

विस्तार

मूल काम और जनगणना को लेकर अलग-अलग आदेशों से शिक्षक असमंजस में हैं। विभाग की ओर से निर्देश जारी किया गया है कि जिन शिक्षकों की जनगणना में ड्यूटी लगाई गई है, उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया जाएगा। शिक्षक मूल काम के साथ ही जनगणना ड्यूटी करेंगे। वहीं, नगर निगम की ओर से सभी प्रधानाचार्यों को पत्र लिखा गया है कि शिक्षकों को जनगणना ड्यूटी के लिए कार्यमुक्त करें।

विज्ञापन

हरिद्वार और देहरादून जिले में जिन शिक्षकों की जनगणना में ड्यूटी लगाई गई है। उन्हें विद्यालयों से कार्यमुक्त नहीं किया गया है। इस फैसले से शिक्षकों में नाराजगी है। उनका कहना है जनगणना जैसे बड़े और जिम्मेदारी भरे काम के साथ विद्यालय में पढ़ाई कराना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है।

विज्ञापन


कई शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी सेवित क्षेत्र से बाहर हैं। ऐसे में दो ड्यूटी एक साथ कैसे कर पाएंगे। वहीं, नगर निगम की ओर से सभी प्रधानाचार्यों को पत्र लिखा गया है कि जनगणना कार्य की समय बाध्यता को देखते हुए विद्यालयों के शैक्षिक कार्य से अवमुक्त रखें। ताकि जनगणना 2027 को समय पर किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: भाजपा नेतृत्व को मसूरी विधानसभा में करनी होगी मशक्कत, पूर्व मंत्री अग्रवाल भी ठोंक रहे हैं ताल

शिक्षकों को अलग-अलग आदेश जारी किए जा रहे हैं, जिससे शिक्षक दुविधा में हैं। जिन शिक्षकों की जनगणना में ड्यूटी है, उन्हें इसके लिए कार्यमुक्त किया जाए। - राम सिंह चौहान, प्रांतीय अध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed