{"_id":"699326c2b33eb635670c7d4f","slug":"teachers-announce-agitation-from-22nd-against-the-mandatory-tet-dehradun-news-c-5-drn1043-902636-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: शिक्षकों का टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ 22 से आंदोलन का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: शिक्षकों का टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ 22 से आंदोलन का एलान
विज्ञापन
- शिक्षक संघ के मुताबिक अगले महीने दिल्ली जंतर मंतर पर भी देंगे धरना
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ 22 फरवरी से आंदोलन का एलान किया है। संगठन के महामंत्री सुभाष चौहान ने कहा, यह शिक्षकों के खिलाफ अन्याय है, शिक्षक अगले महीने दिल्ली जंतर मंतर पर भी धरना देंगे।
शिक्षक संघ के मुताबिक टीईटी की अनिवार्यता 2011 से लागू की गई थी, इससे पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी को अनिवार्य नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, इस मसले पर शिक्षक बजट सत्र में उम्मीद लगाए थे कि केंद्र सरकार 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी में छूट देगी, लेकिन केन्द्र सरकार ने इस संबंध में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया, इससे नाराज शिक्षक टीईटी के विरोध में 22 फरवरी को दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक सोशल मीडिया एक्स पर अभियान चलाएंगे। वहीं, इसके विरोध में शिक्षक 23 से 25 फरवरी तक काली पट्टी बांधकर काम करेगें। 26 फरवरी को जिला मुख्यालय में मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में धरना देगें, इसके बाद मार्च के अंतिम सप्ताह में दिल्ली के जंतर मंतर देश व्यापी आंदोलन होगा,जिसका प्रतिकूल प्रभाव बच्चों की पढ़ाई पर पडे़गा।