{"_id":"5877ad384f1c1b8327ba8a83","slug":"teacher-will-boycott-election-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में टीचरों का चुनाव ड्यूटी बहिष्कार का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में टीचरों का चुनाव ड्यूटी बहिष्कार का एलान
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 12 Jan 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
टीचर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के स्कूलों में कार्यरत 6560 टीचरों को पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिल पाया है। केंद्र से एसएसए के वार्षिक बजट का कुल 52 फीसदी बजट ही जारी होना इसकी वजह बताया जा रहा है। वहीं टीचरों ने समय पर वेतन न मिलने पर विधानसभा चुनाव ड्यूटी के बहिष्कार का एलान किया है।
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष निर्मला महर और प्रदेश महामंत्री दिग्विजय चौहान ने कहा कि एसएसए के स्कूलों के टीचरों को वेतन नहीं मिल पा रहा है। पिछले दो महीने से वेतन न मिलने से टीचरों को भारी आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
इसके विरोध में टीचर प्रत्येक जनपद स्तर से जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजेंगे। यदि इसके बाद भी वेतन नहीं मिला तो वह चुनाव ड्यूटी का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
सर्व शिक्षा अभियान में टीचरों के वेतन और अन्य मद का 90 फीसदी केंद्र एवं 10 फीसदी राज्य वहन करता है, केंद्र से 90 फीसदी के विपरीत मात्र 52 फीसदी बजट रिलीज हुआ है, हमने शासन से इसके लिए 128 करोड़ की मांग की गई है। बजट मिलते ही पहली प्राथमिकता टीचरों के वेतन की होगी। हाल ही में दून पहुंचे केंद्रीय सचिव अनिल स्वरूप को भी हम इस स्थिति से अवगत करा चुके हैं।
-दीपेंद्र चौधरी, अपर सचिव