फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   teacher vacancy in uttarakhand.

उत्तराखंडः 2794 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ

Sat, 27 Sep 2014 06:22 PM IST
बिशन सिंह बोरा/अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 27 Sep 2014 06:22 PM IST
विज्ञापन
teacher vacancy in uttarakhand.

दस साल से शिक्षक बनने का ख्वाब देख रहे बीएड टीईटी बेरोजगारों का इंतजार आज-कल में खत्म होने वाला है। नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग ने वरिष्ठता के आधार पर 2794 बीएड टीईटी प्रशिक्षितों की सूची तैयार कर ली है। बेरोजगारों के अलावा शिक्षकों के लिए तरस रहे स्कूलों के लिए भी यह अच्छी खबर है।

विज्ञापन


बीएड टीईटी पास प्रशिक्षित बेरोजगार पिछले कई वर्षों से नियुक्ति की मांग करते आ रहे हैं। एक फरवरी 2014 को विभाग ने 918 पदों के लिए नियुक्ति विज्ञप्ति जारी की थी। कुछ समय बाद पदों की संख्या बढ़ाकर 2794 कर दी गई थी।

विज्ञापन


यह नियुक्ति वरिष्ठता के आधार पर होनी थी। यानी जिन अभ्यर्थियों ने पहले बीएड किया उन्हें प्राथमिकता मिलती। चयन के इस मानक के खिलाफ कुछ बेरोजगार कोर्ट चले गए थे। इनकी मांग थी कि नियुक्तियां वर्षवार के बजाय मेरिट के आधार पर हों। इस कारण यह मामला लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने वरिष्ठता के आधार पर भर्ती करने का निर्देश दिया था। इसके बाद एससीईआरटी ने वर्षवार मेरिट सूची तैयार की। सूची रविवार को जारी हो सकती है।

नहीं तो लटक सकता है मामला

teacher vacancy in uttarakhand.

राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद की ओर से बीएड टीईटी पास प्रशिक्षित बेरोजगारों के लिए भर्ती के लिए 30 सितंबर आखिर तारीख तय की गई है। इसके बाद शिक्षक बनने के लिए डीएलएड टीईटी जरूरी होगा। मामला फिर न लटके इसके लिए एससीईआरटी को निर्धारित समय पर चयन सूची जारी करनी होगी।

चयनित अभ्यर्थियों की सूची फाइनल हो चुकी है। रविवार या सोमवार तक सूची जारी कर दी जाएगी। पूर्व में जारी विज्ञिप्ति के अनुसार सूची में 2794 अभ्यर्थी शामिल हैं।
-आरडी शर्मा, अपर निदेशक, एससीईआरटी।

1800 अतिरिक्त पदों की मांग
प्रदेश में 25 हजार से अधिक प्रशिक्षित बेरोजगार हैं। इनमें से कई तो दस साल से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। संगठन की मांग है कि कैबिनेट के प्रस्ताव के अनुसार 1800 और पदों को इस भर्ती में शामिल किया जाए।
-गजेंद्र जोशी, प्रशिक्षित बेरोजगार।

(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-bsbora@ddn.amarujala.com और इस नंबर- 9675202099 पर संपर्क कर सकते हैं।)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed