{"_id":"7410c8d23d4c1c33fba88d0e390ea207","slug":"teacher-transfer-will-be-online-in-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सॉफ्टवेयर तैयार, अब ऑनलाइन होंगे शिक्षकों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सॉफ्टवेयर तैयार, अब ऑनलाइन होंगे शिक्षकों के तबादले
बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 13 Oct 2015 10:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड प्रदेश में शिक्षकों के तबादले अब ऑनलाइन होंगे। एनआईसी (राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र) ने इसके लिए एक सॉफ्टवेयर तैयार किया है।
विज्ञापन
इससे कई फायदे होंगे। सॉफ्टवेयर से एक क्लिक में लगभग 60 हजार से अधिक शिक्षकों की पहाड़ और मैदान में की गई सेवा का पता चल सकेगा। इससे शिक्षक पहाड़ में सेवा से नहीं बच सकेंगे। वहीं, शिक्षकों की गलत सेवाएं जुड़ने की समस्या भी दूर होगी। बताया गया कि एक महीने में सॉफ्टवेयर में सारी जानकारियां अपलोड कर दी जाएंगी। इसके बाद सॉफ्टवेयर से कोई भी जानकारी ली जा सकेगी।
विज्ञापन
अपर शिक्षा निदेशक नरेंद्र बहुगुणा ने बताया कि इस सॉफ्टवेयर से विद्यालय में कितने बच्चे हैं, शिक्षकों की संख्या और उनकी सेवा आदि जानकारियां आसानी से मिल जाएंगी। कहा कि सॉफ्टवेयर में पूरे विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों का भी विवरण होगा। सभी सूचनाएं एकत्र की जा रही हैं।
विज्ञापन
बता दें कि शिक्षा विभाग में शिक्षकों के तबादलों में पारदर्शिता विभाग के लिए सबसे बड़ी चुनौती रही है। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में इसके लिए एक्ट तैयार किया गया तो कांग्रेस सरकार ने नियमावली बनाई है। कांग्रेस सरकार की नियमावली में कई बार संशोधन के बावजूद शिक्षकों की सुगम और दुर्गम विद्यालयों में गलत सेवाएं जुड़ने की समस्या दूर नहीं हो पाई है।
पायलट प्रोजेक्ट का काम पूरा
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर राजधानी के रायपुर और सहसपुर ब्लॉक के सभी शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों का विवरण जुटाने का काम पूरा हो चुका है। एक महीने के भीतर प्रदेश के शिक्षकों का पूरा विवरण जुटा लिया जाएगा।
60 हजार से अधिक शिक्षकों का होगा विवरण
प्रदेश में करीब 3260 माध्यमिक और 20387 प्राथमिक विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में 60 हजार से अधिक शिक्षक हैं। इस सॉफ्टवेयर से इन शिक्षकों के नियुक्ति अधिकारी, विभाग में की गई सेवा, सुगम-दुर्गम विद्यालय की स्थिति का पता एक क्लिक में चल सकेगा।