फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   teacher took bribe for exam.

अवैध वसूली करने वाले शिक्षक को छात्रों ने कॉलेज से निकाला

Fri, 05 Feb 2016 01:16 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, खटीमा
ब्यूरो / अमर उजाला, खटीमा Updated Fri, 05 Feb 2016 01:16 PM IST
विज्ञापन
teacher took bribe for exam.

उत्तराखंड के खटीमा महाविद्यालय प्रवक्ता की ओर से की जा रही अवैध वसूली से गुस्साए छात्रों ने उसे धक्का मारकर कॉलेज से बाहर निकाल दिया।

विज्ञापन


कॉलेज की छात्रा ने प्राचार्य को पत्र सौंपकर कॉलेज के एक प्रवक्ता पर प्रैक्टिकल के नाम पर तीन-तीन हजार रुपए की अवैध वसूली का आरोप लगाया है।

छात्रों ने कॉलेज में प्रदर्शन कर प्रवक्ता को बर्खास्त करने की मांग की। छात्रों ने कहा कि वह प्रवक्ता को कॉलेज में नहीं घुसने देंगे। हंगामा बढ़ता देख विद्यालय पहुंची एसडीएम ऋचा सिंह ने छात्रों को आश्वस्त किया कि जब तक मामले की जांच नहीं होती तब तक प्रवक्ता को परिसर से बाहर रखा जाएगा।
विज्ञापन


महाविद्यालय में एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा रश्मि गहतोड़ी ने प्राचार्य को पत्र सौंपकर कॉलेज के संविदा प्रवक्ता पर प्रैक्टिकल के नाम पर तीन हजार रुपये की वसूली का आरोप लगाया। छात्रा ने कहा कि संविदा प्रवक्ता अनावश्यक मानसिक दबाव डालकर रुपये जमा न करने पर इंटर्नल पेपरों में फेल करने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा से अवैध वसूली की जानकारी जब छात्रों को हुई तो वह भड़क गए। छात्र प्राचार्य से मिलने जब उनके कार्यालय पहुंचे तो वहां आरोपी शिक्षक भी मौजूद थे। जिस पर भड़के छात्रों ने प्रवक्ता को धक्का मुक्की कर प्राचार्य के कमरे से बाहर निकाल कॉलेज से ही बाहर कर दिया।


पहले भी प्रवक्ता के खिलाफ इस तरह के आरोप लग चुके हैं। छात्र कॉलेज में प्रदर्शन करने लगे। हंगामा बढ़ता देख एसएसआई एचबी सेन पुलिस फोर्स के साथ कॉलेज पहुंचे लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे। हंगामा बढ़ने पर कॉलेज पहुंची एसडीएम सिंह के समक्ष भी छात्रों और छात्रा ने महाविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत की।

जिस पर एसडीएम ने कहा कि जब तक मामले की स्पष्ट जांच नहीं होती तब तक प्रवक्ता कॉलेज परिसर से बाहर ही रहेंगे। तब जाकर छात्र माने। इस दौरान नवीन जोशी, मोहसिन बेग, सतीश भट्ट, अजय सिंह, सलीम सिद्दीकी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed