{"_id":"99ab406428461d43708eb5344e48e256","slug":"teacher-suspended-in-doon","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वाइनिंग न देने पर 37 शिक्षक और निलंबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वाइनिंग न देने पर 37 शिक्षक और निलंबित
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 18 Nov 2013 09:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में नई तैनाती पर ज्वाइनिंग न देने वाले 37 बेसिक और माध्यमिक शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। 60 शिक्षकों पर मंगलवार को निलंबन की गाज गिरेगी। इसके अलावा मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार और पिथौरागढ़ के खिलाफ भ्रामक सूचना पर एडवर्स एंट्री की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
शिक्षा सचिव ने ली बैठक
प्रमुख सचिव शिक्षा एस राजू ने सोमवार की देर शाम शिक्षा विभाग अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में अनिवार्य तबादलों के बावजूद नई तैनाती पर ज्वाइन न करने वाले शिक्षकों को निलंबित करने के निर्देश दिए गए। इन शिक्षकों को 16 दिसंबर तक का समय दिया गया था। इसके बावजूद प्रदेश भर में कई शिक्षकों ने पदभार ग्रहण नहीं किया। शिक्षा महानिदेशक राधिका झा ने बताया कि कुल160 शिक्षकों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
माध्यमिक के 610 शिक्षकों में से 569 पहुंचे स्कूल
प्रदेश में 610 माध्यमिक शिक्षकों के सुगम से दुर्गम और दुर्गम से सुगम में तबादले किए गए थे। इस दौरान अभी तक 569 शिक्षकों ने नई तैनाती पर ज्वाइन किया है। गढ़वाल मंडल में 23 और कुमाऊँ में 18 ऐसे शिक्षक हैं जिन्होंने विभाग के निर्देश के बावजूद पदभार ग्रहण नहीं किया।
विज्ञापन