सेल्फी लेने की जिद पर अड़ा शिक्षक, तो परेशान आकर छात्रा ने ऐसे चखाया मजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल में छात्राओं के साथ सेल्फी लेना एक शिक्षक को महंगा पड़ गया। शिक्षक रोज छात्राओं के साथ सेल्फी लेने की जिद करता था। इसके शिक्षक की इस हरकत से परेशान छात्रा ने ऐसे मचा चखाया।
छात्रा ने शिक्षक की हरकत की शिकायत परिजनों से की तो उन्होंने स्कूल पहुंचकर हंगामा कर दिया। मामला बढ़ते देख स्कूल प्रबंधन ने शिक्षक को निलंबित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी शिक्षक से पूछताछ की। स्कूल प्रशासन और छात्रा के अभिभावकों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं सौंपी।
आवास विकास स्थित एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। भूरारानी निवासी गणित शिक्षक कुछ समय से छात्राओं के साथ सेल्फी लेकर उन्हें परेशान कर रहा था। दो दिन पूर्व विद्यालय में कक्षा 12 में पढ़ने वाली खेड़ा निवासी छात्रा के साथ भी शिक्षक सेल्फी लेने लगा तो छात्रा ने इसका विरोध किया।
सेल्फी लेने के आरोप पर अड़ी रही छात्रा
सोमवार को भी शिक्षक ने उक्त छात्रा के साथ सेल्फी लेने की कोशिश की। छात्रा को यह नागवार गुजरा और उसने परिजनों से शिक्षक की शिकायत कर दी। मंगलवार को स्कूल पहुंचे छात्रा के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन को मामले से अवगत कराने के बाद स्कूल में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।
आवास विकास चौकी प्रभारी प्रहलाद सिंह भी मौके पर पहुंच गये। पूछताछ में शिक्षक ने बताया कि स्कूल में होने वाले कार्यक्रमों की जिम्मेदारी भी उसके पास है। कार्यक्रमों की फोटो खींचकर विद्यार्थियों और परिजनों को उपलब्ध करानी पड़ती है। उसने कभी भी किसी छात्रा के साथ सेल्फी नहीं खींची। इसके विपरीत छात्रा सेल्फी लेने के आरोप पर अड़ी रही।
उसका कहना था कि जब उसने विरोध किया तो शिक्षक ने अपनेमोबाइल से सेल्फी हटा दी। मामला तूल पकड़ता देख प्रबंधन ने शिक्षक को निलंबित कर दिया। इसके बाद परिजनों का गुस्सा शांत हुआ। चौकी प्रभारी प्रहलाद सिंह ने कहा कि छात्राओं संग सेल्फी लेना गलत है। स्कूल प्रबंधन ने शिक्षक को तत्काल निलंबित कर दिया है। अगर छात्रा के परिजन या स्कूल प्रबंधन की ओर से तहरीर दी जाएगी तो शिक्षक पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।