फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   teacher suspended for not wearing proper dress.

कुर्ता-पायजामा पहनकर पहुंचे गुरुजी तो कर दिया सस्पेंड

Wed, 05 Aug 2015 01:34 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 05 Aug 2015 01:34 PM IST
विज्ञापन
teacher suspended for not wearing proper dress.

उत्तराखंड के शिक्षा महानिदेशालय में आयोजित कार्यशाला में कुर्ता पायजामा पहनकर आने पर एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया। शिक्षक के खिलाफ कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत कार्रवाई की गई है। इसके अलावा कई और शिक्षकों पर भी बैठक में न आने पर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


मंगलवार को सर्व शिक्षा अभियान, राज्य परियोजना कार्यालय में सभी जिला समन्वयकों और डायट प्रवक्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महानिदेशक ने समीक्षा की और लापरवाह व अनुपस्थित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस कड़ी में कार्यशाला में कुर्ता पायजामा पहनकर पहुंचे भीमताल के डायट प्रवक्ता डॉ. जेएस चौहान को तत्काल निलंबित कर दिया गया। उनके खिलाफ कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन के तहत यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में न आने पर कई अन्य पर भी कार्रवाई

teacher suspended for not wearing proper dress.

वहीं कार्यशाला से नदारद रहे देहरादून के जिला समन्वयक अजय परिहार, नैनीताल के समन्वयक डॉ. देवेंद्र जैंसोड़ा और अल्मोड़ा के समन्वयक कुंदन सिंह मेहरा को आगामी प्रशिक्षण बैठक में अपने खर्च पर अवकाश लेकर आने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही प्रशिक्षण पूरा न करने तक इन समन्वयकों को वेतन वृद्धि और पदोन्नति का लाभ नहीं दिया जाएगा।

प्रवक्ता न भेजने पर लोहाघाट और बागेश्वर डायट के प्राचार्य के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए इन्हें भी अपने खर्च पर प्रवक्ता भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इनका खर्च संबंधित प्राचार्य को ही वहन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed