फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teacher student fight over haircut in School haridwar uttarakhand news in hindi

Haridwar News: बाल कटवाने को लेकर शिक्षक और छात्र में हुई मारपीट, क्लासरूम का ये माहौल देख हर कोई रह गया दंग

Wed, 17 May 2023 09:07 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार।
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार। Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 17 May 2023 09:07 PM IST
सार

पिता डाॅ. सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि 15 मई को स्कूल के निर्देशानुसार बाल कटवाकर पहुंचा था लेकिन स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी शशिभूषण चौहान ने उसे थप्पड़ मारे। उधर, आरोपित अध्यापक का कहना है कि छात्र बाल कटवाकर नहीं आया था।

विज्ञापन
Teacher student fight over haircut in School haridwar uttarakhand news in hindi
शिक्षक और छात्र में मारपीट - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बाल कटवाने को लेकर ज्वालापुर के दि विजड्म ग्लोबल स्कूल में अध्यापक और छात्र में मारपीट होने का मामला सामने आया है। छात्र और अध्यापक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। विष्णु गार्डन कनखल निवासी डाॅ. सुनील कुमार गुप्ता राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार में प्रोफेसर और उप चिकित्सा अधीक्षक के पद पर तैनात हैं।

विज्ञापन


उन्होंने ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा प्रकृत गुप्ता दि विजड्म ग्लोबल स्कूल में 12वीं का छात्र हैं। आरोप है कि वह 15 मई को स्कूल के निर्देशानुसार बाल कटवाकर पहुंचा था लेकिन स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी शशिभूषण चौहान ने उसे थप्पड़ मारे। अपने बचाव में शशिभूषण की नाक में भी खरोंच आ गई। इसके बाद उन्होंने अपने सहयोगी एक दूसरे अध्यापक के साथ उनके बेटे को पीटा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: किशोरी के साथ हैवानियत, बेहोश कर हर रोज कई बार किया जाता दुष्कर्म, होश में आते ही फिर देते नशा
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में गोली मारने और नाम काटने की धमकी दी गई। जिससे उनके बेटे पर बहुत प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। उसे तेज बुखार हो गया है। जिसकी वजह से वह स्कूल भी नहीं जा पा रहा है। उधर, स्कूल के प्रधानाचार्य संजय देवांगन और आरोपित अध्यापक शशिभूषण का कहना है कि छात्र बाल कटवाकर नहीं आया था। क्लास में चेकिंग के दौरान वह भाग गया। बाद में एक अध्यापिका उसे ढूंढकर लाई तो उसने शशिभूषण के साथ मारपीट कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed