फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   teacher shortage in haridwar

सीएम के इलाके में चेलों के लिए गुरु नहीं

Tue, 25 Mar 2014 10:34 AM IST
योगेंद्र सिंह/ अमर उजाला, हरिद्वार
योगेंद्र सिंह/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 25 Mar 2014 10:34 AM IST
विज्ञापन
teacher shortage in haridwar

उत्तराखंड में अभी तक तो पहाड़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षक न होने का रोना था लेकिन आश्चर्य की बात है कि प्रदेश का मैदानी जिला हरिद्वार भी इससे अछूता नहीं हैं।

विज्ञापन


यहां के 20 स्कूलों में शिक्षक ही नहीं हैं। स्कूल का ताला खोलने के लिए शिक्षा विभाग ने इधर-उधर से एक-एक शिक्षक की अस्थायी व्यवस्था कर रखी है।

1058 बच्चों का भविष्य खतरे में

teacher shortage in haridwar

ग्रामीण क्षेत्र के 16 और शहरी क्षेत्र के चार स्कूलों की ऐसी ही हालत है। इनमें पढ़ने वाले 1058 बच्चों के भविष्य पर सरकारी सिस्टम का ग्रहण लगा हुआ है।

सरकार ने इन स्कूलों में आसपास के विद्यालयों से एक-एक शिक्षक की ड्यूटी लगा रखी है। जो सुबह ताला खोलने के बाद दिनभर सारी कक्षाओं के बच्चों को एक साथ बैठाकर बहलाने का काम भी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे-तैसे चल रही व्यवस्‍था

teacher shortage in haridwar
इसके अतिरिक्त 67 स्कूल ऐसे हैं जिनमें एक-एक शिक्षक ही तैनात है। शिक्षक के छुट्टी जाने, बीमार पड़ने और विभागीय काम के चलते बाहर जाने पर इन स्कूलों में ताला लगा दिया जाता है।

जहां एक से अधिक शिक्षक हैं, वहां से शिक्षकविहीन स्कूलों में भेजकर जैसे-तैसे व्यवस्था चल रही है। मामला शासन के संज्ञान में हैं। नई नियुक्तियों के बाद स्थिति में सुधार हो पाएगा।
- जगमोहन सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed