फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   teacher recruitment in uttarakhand.

उत्तराखंडः नए सत्र में होगी 3089 शिक्षकों की भर्ती

Sun, 22 Feb 2015 04:27 PM IST
बिशन सिंह बोरा / अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 22 Feb 2015 04:27 PM IST
विज्ञापन
teacher recruitment in uttarakhand.

उत्तराखंड के दूरदराज के स्कूलों में शिक्षकों की कमी नए शिक्षा सत्र में कुछ हद तक दूर होने जा रही है।

विज्ञापन


प्राविधिक शिक्षा परिषद ने 3089 शिक्षकों की भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। मई या जून तक स्कूलों को नए शिक्षक मिल सकते हैं। प्रदेश में पहाड़ के दुर्गम और अति दुर्गम विद्यालयों में शिक्षकों की कमी बनी हुई है।

डेढ़ हजार हाईस्कूलों में से आधे से अधिक स्कूलों में वर्ष 2010-11 से शिक्षक नहीं हैं। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के इन विद्यालयों के अलावा राजकीय हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में भी शिक्षकों की कमी हैं।
विज्ञापन


शिक्षकों की भर्ती के लिए परिषद ने पिछले साल विज्ञप्ति जारी की थी। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह मामला अटका हुआ था।

5788 पद हैं रिक्त

teacher recruitment in uttarakhand.

उत्तराखंड में सहायक अध्यापक (एलटी) के 19692 पद हैं, इसमें 13904 कार्यरत हैं। जबकि 5788 पद रिक्त हैं।

1527 शिक्षकों को मिलेगा प्रमोशन
एलटी से प्रवक्ता के पद पर 1527 शिक्षकों के प्रमोशन भी जल्द हो सकते हैं। शासन ने लोक सेवा आयोग को प्रवक्ता पद के लिए 72 शिक्षकों के प्रमोशन का अधियाचन भेजा है। वहीं शासन ने 1455 पदों के लिए शिक्षा निदेशालय से प्रस्ताव मांगा है।

परिषद ने आवेदनों की छटाई शुरू कर दी है। दो महीने के भीतर यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। नए शिक्षा सत्र में विभाग को यह शिक्षक मिल जाएंगे।
- डी सेंथिल पांडियन, शिक्षा सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed