फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   teacher protest in police

74 शिक्षा आचार्यों को भेजा जेल

Sat, 09 Nov 2013 08:59 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 09 Nov 2013 08:59 AM IST
विज्ञापन
teacher protest in police

शिक्षामित्रों के रूप में समायोजन की मांग पर मुख्यमंत्री आवास कूच करते 74 शिक्षा आचार्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूरे दिन सुद्धोवाला में बिठाने के बाद देर शाम उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


सीएम आवास किया कूच
शिक्षा आचार्य 524 दिन से धरने पर हैं। शुक्रवार को शिक्षा आचार्यों ने परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास कूच किया, लेकिन पुलिस ने ग्राउंड से निकलते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


विरोध में महिला शिक्षा आचार्य पुलिस वाहन के आगे लेट गईं। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार नियुक्ति के नाम पर झूठे आश्वासन देकर उन्हें गुमराह करती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने धक्का-मुक्की
प्रदेश में 1745 शिक्षा आचार्यों में से अधिकतर को सरकार पूर्व में शिक्षामित्र में समायोजित कर चुकी है, लेकिन 770 आचार्यों को छोड़ दिया गया है। पुलिस ने जबरन गिरफ्तारी की तो धक्कामुक्की में कुछ शिक्षा आचार्य चोटिल हो गए।


प्रदर्शनकारियों में कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट, खीम सिंह, अमरीश, रामकृष्ण ममगाई, रतीराम, बीना देवी, रीमा, दौलत सिंह, प्रहलाद, सरिता आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed