{"_id":"85caf1a89913476d350b33a4e973e305","slug":"teacher-protest-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाने आए, खफा कर चले गए मंत्री जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाने आए, खफा कर चले गए मंत्री जी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 03 Feb 2014 08:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादूनम में सीएम आवास कूच की तैयारी कर रहे जूनियर हाईस्कूल शिक्षकों को मनाने पहुंचे शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी शिक्षकों को खफा कर चले गए।
विज्ञापन
मंत्री ने शिक्षकों को उनकी मांगों के निस्तारण पर ठोस कार्रवाई के आश्वासन के बजाय उच्च स्तरीय कमेटी बनाने की बात पर भड़का दिया।
वार्ता के लिए विधानसभा बुलाया
सोमवार को प्रदेश भर से जूनियर हाईस्कूल शिक्षक परेड ग्राउंड में जुटे थे। शिक्षकों के सीएम आवास कूच करने से पहले ही शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए विधानसभा बुला लिया।
विज्ञापन
शिक्षकों ने कहा कि वे 17 सूत्री मांगों पर लंबे समय से आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार सिवाय आश्वासन के कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
मिलने परेड ग्राउंड आ गएकहा कि सरकार ने मांग नहीं मानी तो पंचायत और लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। लंबी वार्ता के बाद शिक्षा मंत्री शिक्षकों से मिलने परेड ग्राउंड आ गए। यहां उन्होंने कहा कि कुछ मांगों पर सहमति बन चुकी है, लेकिन कुछ के निस्तारण के लिए उच्च स्तरीय कमेटी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
इस कमेटी में विभागीय अफसरों समेत संगठन पदाधिकारी भी होंगे। मंत्री के यह कहते ही शिक्षक खफा हो गए। उनका कहना था कि शासन हर बार कमेटी बनाने की बात कहता है, लेकिन फिर कोई कदम नहीं उठाया जाता।
शिक्षकों का रुख देख मंत्री परेड ग्राउंड से लौट गए। उधर, देर शाम सीएम हरीश रावत ने शिक्षकों को वार्ता के लिए सचिवालय बुलाया। सीएम के दिल्ली से न लौटने के कारण देर शाम तक शिक्षक प्रतिनिधि में उनका इंतजार कर रहे थे।
वार्ता से तय होगा आंदोलन
मुख्यमंत्री ने वार्ता के लिए हमें बुलाया है। बातचीत में मांगें मनवाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। आगे आंदोलन जारी रखना है या नहीं, सीएम से मुलाकात के बाद होने वाले निर्णयों के आधार पर ही तय किया जा सकेगा।
-सूरत सिंह तोमर, प्रांतीय महामंत्री जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ