{"_id":"dbe95391aa7b190ed442a7cabe2e982c","slug":"teacher-protest-at-dav-pg-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनकी भी आवाज आंदोलन में निकलती है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनकी भी आवाज आंदोलन में निकलती है...
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 29 Jan 2014 01:37 PM IST
विज्ञापन
इन दिनों राजधानी देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज के शिक्षकों ने आवाज मुखर की हुई है। मामला दिन में दो बार हाजिरी दर्ज कराने को लेकर है, जिसका कॉलेज के शिक्षक पुरजोर विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
इस बाबत कॉलेज में शिक्षक धरना और प्रदर्शन कर रहे थे। कॉलेज प्रशासन के खिलाफ खूब नारेबाजी भी हो रही थी। उनकी नारेबाजी देख एक छात्र तपाक से बोल पड़ा।
क्लास में तो इनकी आवाज नहीं निकली, लेकिन आंदोलन में इनकी आवाज भी निकलती है। यह सुन बाकी के छात्र हंस पड़े।