फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   teacher promotion process.

उत्तराखंडः शिक्षकों का प्रमोशन अब और आसान

Wed, 14 Jan 2015 11:56 AM IST
बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 14 Jan 2015 11:56 AM IST
विज्ञापन
teacher promotion process.

उत्तराखंड प्रदेश में प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और जूनियर के सहायक अध्यापकों के लिए खुशखबरी है। उनका एलटी में समायोजन के लिए आठ साल की सेवा की अनिवार्यता समाप्त किए जाने की तैयारी है।

विज्ञापन


इसके लिए शिक्षा निदेशालय से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। इसे मंजूरी मिली तो बेसिक के हजारों शिक्षकों के लिए यह बड़ी राहत होगी।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक और जूनियर हाईस्कूलों के सहायक अध्यापक के एलटी में समायोजन के लिए कम से कम आठ साल की सेवा अनिवार्य है।

इसके बाद ही प्राथमिक के प्रधानाध्यापक और जूनियर के सहायक अध्यापकों का एलटी में समायोजन होता है, लेकिन अब इन शिक्षकों को बड़ी राहत मिलने जा रही है।

विज्ञापन

बीएड प्रशिक्षण और आठ साल की अनिवार्यता खत्म

teacher promotion process.

एलटी में समायोजन के लिए बीएड प्रशिक्षण और आठ साल की अनिवार्यता को समाप्त किया जा रहा है, लेकिन बेसिक और जूनियर से एलटी में समायोजन के लिए विषय संयोजन की अनिवार्यता यथावत रहेगी।

खास बात यह है कि एलटी में समायोजन के बाद उनके चयन और प्रोन्नत वेतनमान के लिए पूर्व पद (बेसिक में) पर की गई सेवाओं को भी जोड़ा जाएगा। इससे पहले ऐसा न होने से बेसिक और जूनियर से एलटी में समायोजित होने वाले शिक्षकों को चयन वेतनमान का लाभ नहीं मिल पा रहा था।

वहीं बेसिक और जूनियर से एलटी के समायोजन के कोटे को 40 फीसदी किए जाने का प्रस्ताव है।

7670 प्रधानाध्यापक, 9063 हैं सहायक अध्यापक
प्रदेश में 12511 प्राथमिक विद्यालयों में 7670 प्रधानाध्यापक और 2957 जूनियर हाईस्कूलों में 9063 सहायक अध्यापक हैं। वहीं प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापकों के कई पद रिक्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed