फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   teacher molest girl student

बेटा-बेटी के साथ मिलकर शिक्षक पूरी करता था हवस

Wed, 19 Mar 2014 01:41 PM IST
अमर उजाला, नैनीताल
अमर उजाला, नैनीताल Updated Wed, 19 Mar 2014 01:41 PM IST
विज्ञापन
teacher molest girl student

छात्राओं से दुराचार के मामले में पुलिस ने मंगलवार देर रात चौकोड़ी के एक निजी स्कूल के संस्थापक रिटायर्ड शिक्षक को नैनीताल स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पढ़ें, कांग्रेस में एक और 'तूफान' ने दी दस्तक
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ बलात्कार और एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में बेड़ीनाग थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पूरी तफ्तीश और तीन छात्राओं के बयान रिकॉर्ड करने के बाद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने तीनों नाबालिग छात्राओं के साथ चार बार दुराचार किया। छात्राएं 10 वर्ष से कम आयु की हैं।

पिथौरागढ़ में है प्राइवेट स्कूल

teacher molest girl student

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विम्मी सचदेवा ने बताया कि जीआईसी नैनीताल से 2005 में हिंदी शिक्षक के पद से रिटायर चंद्र सिंह कार्की ने पिथौरागढ़ जिले के चौकोड़ी में निजी स्कूल की स्थापना की।

पढ़ें, वोटों के लिए 'नरकंकाल' की नुमाइश

इस स्कूल की कुछ छात्राओं ने बीते दिनों उनके पास फोन से शिकायत की कि कार्की ने उनका यौन शोषण किया है। इसके बाद एंटी ह्यूमैन ट्रैफिकिंग सेल को मामले की जांच सौंपी गई तो शिकायत में सत्यता मिली।

रिटायर शिक्षक ने जुर्म कुबूला

teacher molest girl student

मंगलवार को पूरे दिन पुलिस ने तफ्तीश की और स्कूल की तीन छात्राओं के बयान लिए। एसएसपी ने बताया कि छात्राओं ने कार्की पर लंबे समय से उनका यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।

पढ़ें, शिक्षिका के घर में घुसकर प्रिंसिपल ने की गलत हरकत

इसी आधार पर रात करीब 12 बजे कार्की को नैनीताल में 7 नंबर क्षेत्र स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है। मल्लीताल थाने में रात तक आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।

एसएसपी का कहना है कि मामला बेड़ीनाग का होने के कारण रात ही में आरोपी के खिलाफ बेड़ीनाग थाने में धारा 376 और एससी-एसटी एक्ट के अलावा प्रिवेंशन ऑफ चाइल्ड फ्रॉम सेक्सुअल एजोल्ट (पोस्को) की धारा 3/4/5/6/7/8/9/12 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

बेटा-बेटी की भूमिका भी संदिग्ध

teacher molest girl student

कुछ और छात्राओं के साथ भी यौन शोषण की बात सामने आ रही है। एसएसपी ने बताया कि पूरे मामले की पड़ताल करवाकर पता लगाया जा रहा है कि कार्की ने कितने बच्चों से दुराचार किया।

जिस स्कूल की चंद्र सिंह कार्की ने स्थापना की उसे वर्तमान में उसका बेटा-बेटी चलाते हैं। पूरे मामले में दोनों की भूमिका को भी पुलिस संदिग्ध मान रही है।

पढ़ें, 20 अप्रैल तक केदारनाथ रूट हो जाएगा तैयार!

एसएसपी का कहना है कि लंबे समय से यौन शोषण होने के बावजूद दोनों को इसका पता नहीं चलना इस बात को साबित करता है कि दुराचारी को बचाने और मामले को दबाने की कोशिश की गई।

नैनीताल में महिलाओं के लिए कार्य करने वाली एक महिला संस्था पर भी छात्राओं को बहकाने के आरोप लगे हैं। एसएसपी ने बताया कि संबंधित संस्था द्वारा मामले को रफादफा करने की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed