फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   teacher molest girl student

लड़कियों के कमरे में घुस जाता है ये शिक्षक, और फिर...

Thu, 20 Mar 2014 04:12 PM IST
अमर उजाला, बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)
अमर उजाला, बेड़ीनाग (पिथौरागढ़) Updated Thu, 20 Mar 2014 04:12 PM IST
विज्ञापन
teacher molest girl student

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल हल्द्वानी के प्रभारी डीएल वर्मा ने बुधवार को चौकोड़ी के पर्यटक आवासगृह में हिमालया पब्लिक स्कूल चौकोड़ी के संस्थापक के बारे में कई सनसनीखेज खुलासे किए।

विज्ञापन


कहा कि स्कूल का संस्थापक चंद्र सिंह कार्की (70) लंबे समय से हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं का यौन उत्पीड़न कर रहा था। करीब 12 छात्राएं उसके हवस का शिकार हो सकती हैं।
विज्ञापन


उसे मंगलवार को नैनीताल से गिरफ्तार कर बुधवार को पुलिस अभिरक्षा में बेड़ीनाग लाया गया है। जहां से गुरुवार सुबह जिला जज की कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो क्लीपिंग के साथ भेजी आरोपी की शिकायत

teacher molest girl student

इस मामले में एक सप्ताह पूर्व नैनीताल की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विम्मी सचदेवा को कुछ लोगों ने दो छात्राओं की वीडियो क्लीपिंग के साथ आरोपी की शिकायत भेजी थी। जिसमें इन छात्राओं को रोते हुए दिखाया गया था।

साथ ही उनके साथ हुए गलत कृत्य की जानकारी भी दी गई थी। एसएसपी नैनीताल ने इसकी जांच के लिए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की टीम भेजी। टीम ने तमाम सुबूत एकत्र करने के बाद मंगलवार की रात बेड़ीनाग थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के प्रभारी ने खुलासा किया कि एक छात्रा का तो चंद्र सिंह कार्की सात वर्षों से यौन उत्पीड़न कर रहा था। कार्की जब नैनीताल से आता था तो लड़कियों के कमरे में घुस जाता था।

होली के दिन अपने कमरे में बुलाया...

teacher molest girl student

एक लड़की को उसने पिछले साल होली के दिन अपने कमरे में बुलाया और जबरन छेड़खानी की। तब लड़की वहां से भाग गई थी।

बताया कि आरोपी ने हॉस्टल के कमरे में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हुए थे। जिससे छात्राओं को कपड़े बदलने में दिक्कत होती थी। इसकी भी जांच की जा रही है कि आखिर सीसीटीवी वहां क्यों लगाए गए थे।

थाना प्रभारी विजेंद्र साह ने बताया कि इस मामले की रिपोर्ट एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के प्रभारी डीएल वर्मा की ओर से लिखाई गई है।

कार्की के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा उनके खिलाफ धारा 376 (च) में भी मुकदमा दर्ज हो गया है।

आरोपी बेड़ीनाग पुलिस के सुपुर्द

teacher molest girl student

नैनीताल की मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने बुधवार को छात्राओं से दुराचार के आरोपी सेवानिवृत शिक्षक और हिमालय पब्लिक स्कूल के संचालक चंद्र सिंह कार्की को बेड़ीनाग पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

गुरुवार को आरोपी को पिथौरागढ़ जिला न्यायालय में पेश किया जाएगा। सेवानिवृत शिक्षक तथा बेड़ीनाग में 1999 से हिमालय पब्लिक स्कूल की स्थापना कर बेटा-बेटी के माध्यम से उसे संचालित करने वाले चंद्र सिंह कार्की पर स्कूल की छात्राओं की ओर से ही यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए गए थे।

बेड़ीनाग थाना पुलिस व एंटी ह्यूमैन ट्रैफिकिंग सैल की पड़ताल में इसकी पुष्टि होने तथा छात्राओं के बयान के बाद मंगलवार को बेड़ीनाग थाने में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, एससीएसटी एक्ट व पोस्को की धारा 3/4/5/6/7/8/9/12 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।

बीती देर रात्रि एसएसपी विम्मी सचदेवा के निर्देश के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को उसके सात नंबर स्थित निजी आवास से गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को देर सायं लगभग 4.30 बजे आरोपी को बेड़ीनाग पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

बेड़ीनाग में एफआईआर दर्ज होने तथा आरोपी के नैनीताल सात नंबर स्थित निजी आवास में होने की जानकारी के बाद पुलिस ने त्वरित बीती देर रात्रि ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसे बेड़ीनाग पुलिस को सौंप दिया गया है
- एसएसपी विम्मी सचदेवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed