फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   teacher mid day meal

बच्चों का सारा चावल ‘खा’ गए मास्साब

Fri, 28 Mar 2014 10:43 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 28 Mar 2014 10:43 AM IST
विज्ञापन
teacher mid day meal

देहरादून के कई सरकारी स्कूलों में जहां खाद्यान्न संकट के कारण मिड डे मील नहीं बन रहा है। वहीं डोईवाला ब्लाक के राजकीय इंटर कॉलेज बुल्लावाला में बच्चों के लिए आया 29 क्विंटल चावल गायब हो गया।

विज्ञापन


पढ़ें, सियासी चाल तेज, लेकिन एनडी तिवारी 'लाचार'
विज्ञापन


मिड डे मील योजना के तहत राशन की दुकान से जीआईसी बुल्लावाला को कई बार चावल भेजा गया। लेकिन इसका ब्योरा न तो स्कूल की प्रतिदिन की रिपोर्ट में दर्ज है, न ही मासिक रिपोर्ट में।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, वोट बैंक के लिए हरीश रावत ने बिछाई चुनावी बिसात

सूत्रों का कहना है कि बताया जा रहा है कि स्कूल के लिए आवंटित हुआ चावल मास्साब पचा गए। अब मामले की जांच की बात कही जा रही है।

इस चावल का नहीं रिकार्ड

teacher mid day meal

तारीख --------- मात्रा
पांच अप्रैल 2011 - 377 किलोग्राम
आठ फरवरी 2012 - 609 किलोग्राम
14 मार्च 2012 - 304 किलोग्राम
12 जुलाई 2012 - 507 किलोग्राम
छह सितंबर 2012 - 698 किलोग्राम
कुल - 2485 किलोग्राम

पढ़ें, ऊंची बोली लगाओ, मनचाहा मोबाइल नं. ले जाओ

(इसके अलावा 19 जुलाई 2013 को राशन की दुकान से 507 किलोग्राम चावल भेजा गया, लेकिन कागजों में महज 50.7 किलोग्राम दर्शाया गया। यानी 456.3 किलो चावल गायब कर दिया गया। इसे जोड़कर गायब चावल की कुल मात्रा 2941.3 किलोग्राम होती है)

इनका क्या कहना है...

teacher mid day meal

स्कूल में चावल आया है और बच्चों को मध्याह्न भोजन भी कराया गया। लेकिन राशन की दुकान से जो राशन मिला, उसे शिक्षकों ने स्कूल के रजिस्टर में दर्ज नहीं किया। मैं मामले की जांच करूंगा, यदि गबन का मामला सामने आया तो कार्रवाई की जाएगी।
- पद्मेंद्र बिष्ट, संयुक्त निदेशक, एमडीएम

यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। मैंने अगस्त 2013 में यह स्कूल ज्वाइन किया है। तब से अब तक मेरे कार्यकाल में तो मिड डे मील में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। इससे पहले के मामले पर कोई लिखित शिकायत दर्ज कराए तो इसकी जांच कराई जाएगी।
- अंबिका प्रसाद उनियाल, प्रधानाचार्य, जीआईसी बुल्लावाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed