फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   teacher in uttarakhand school

एक छात्र पर दो और 100 पर भी दो टीचर

Mon, 15 Sep 2014 03:58 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बागेश्वर
ब्यूरो / अमर उजाला, बागेश्वर Updated Mon, 15 Sep 2014 03:58 PM IST
विज्ञापन
teacher in uttarakhand school

उत्तराखंड में शिक्षा विभाग की व्यवस्था ने ऐसा असंतुलन बना दिया है कि कहीं एक छात्र पर दो शिक्षक रखे गए हैं तो किसी विद्यालय में शिक्षकों की कमी के कारण कई विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित है।

विज्ञापन


जिले में कुल 602 प्र्राथमिक स्कूल हैं। इनमें शिक्षकों के 1066 पद स्वीकृत हैं, लेकिन मात्र 829 शिक्षक कार्यरत हैं। शिक्षकों के 237 पद खाली पड़े हैं। शिक्षकों की तैनाती में असंतुलन की बानगी बागेश्वर ब्लाक में देखी जा सकती है। जो जिला मुख्यालय से टच होता है।
विज्ञापन


यहां कई स्कूल ऐसे हैं जहां सिर्फ एक छात्र है। जबकि सौ बच्चों वाले स्कूल में मात्र दो अध्यापक पढ़ाने को रखे गए हैं। इस ब्लाक में 238 प्राथमिक स्कूलों में पांच हजार छात्र अध्ययनरत हैं। मानकों के अनुसार 30 छात्रों पर कम से कम एक शिक्षक होना चाहिएख् लेकिन शिक्षा विभाग ने अपने ही मानकों की धज्जियां उड़ा रखी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ इस तरह से उत्तराखंड के स्कूलों के हाल

teacher in uttarakhand school

असंतुलन एक
स्कूल - शिक्षक - छात्र संख्या
उड़लगांव - 02 - 01
ऐराड़ी - 02 - 01
फल्यांटी - 03 - 16
दाड़िमठौंक - 03 - 19
गापानी - 03 - 21
धारी चौहना - 02 - 10
फल्याटी नवीन - 02 - 11
मजबे - 02 - 04

असंतुलन दो
स्कूल - शिक्षक - छात्र संख्या
बहुली - 01 - 48
बागेश्वर - 02 - 100
लेटी - 01 - 27
रतबे - 01 - 25
बिलौना - 01 - 28
पालनीकोट - 01 - 25

अध्यापक नहीं दिए तो आंदोलन करेंगे
राजकीय प्राथमिक पाठशाला बहुली में 48 बच्चों को पढ़ाने के लिए एक प्रधानाध्यापिका रह गई हैं। शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हैं। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को पत्र देकर अध्यापकों की शीघ्र तैनाती करने की मांग की है।

पत्र में प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह ने कहा कि प्रधानाध्यापिका के उपर पढ़ाने के अलावा एमडीएम और विभागीय अन्य क्रियाकलापों की भी जिम्मेदारियां हैं। उन्होंने सीईओ से शीघ्र अतिरिक्त शिक्षकों की तैनाती करने की मांग की है। इधर, सीईओ रवि शंकर आर्य ने कहा कि सही स्थिति का पता लगाकर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed