{"_id":"c21140d87e30d2426f9c4d888049b7e9","slug":"teacher-go-secretariat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात को सचिवालय कूच करेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात को सचिवालय कूच करेंगे शिक्षक
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 01 Nov 2013 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य कर्मचारियों की तरह एसीपी का लाभ देने सहित विभिन्न मांगों पर शिक्षकों ने सात नवंबर को सचिवालय कूच का ऐलान किया है। शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षकों ने कहा कि 13 सूत्री मांगों से शिक्षक, विभाग और शासन को कई बार अवगत करा चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
जिला प्रभारी विपिन चौहान ने कहा कि शिक्षक सात नवंबर को परेड ग्राउंड में एकत्र होकर सचिवालय कूच करेंगे। बैठक के बाद शिक्षकों ने मांगों को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया। बैठक में विपिन चौहान, मोहिनी गौड़, सुधीर आर्य, दिलीप कुमार, सिद्धार्थ शर्मा, रजनीबाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रमुख मांगें
जूनियर हाईस्कूलों के उच्चीकरण पर रोक लगाकर अलग से हाईस्कूलों की स्थापना की जाए
शिक्षकों को हर साल बीस दिनों का उपार्जित अवकाश दिया जाए
शिक्षकों की सेवानिवृत्ति की अधिकतम उम्र 62 वर्ष की जाए