{"_id":"d1f22410f68ae4f9ad70e14e0ba895e9","slug":"teacher-became-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुजी बन गए चोर, भूले ईमानदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुजी बन गए चोर, भूले ईमानदारी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 10 Oct 2013 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कभी स्कूलों में बच्चों को सच्चाई और ईमानदारी का पाठ पढ़ाने वाला एक शिक्षक खुद अपराध के दलदल में उतर गया।
विज्ञापन
ट्रेन में यात्रियों के लैपटाप चोरी करने को उसने रोजी का जरिया बना लिया। हालांकि, वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
हावड़ा एक्सप्रेस से दून
जीआरपी थाना पुलिस को पंकज शर्मा ने सूचना दी थी कि उनके दोस्त सुरजीत घोष हाल निवासी सिरमौर हिमाचल आठ अक्टूबर को हावड़ा एक्सप्रेस से दून पहुंचे। रास्ते में किसी ने उनका लैपटाप उड़ा लिया।
पुलिस ने जांच शुरू की। बृहस्पतिवार को जीआरपी पुलिस को रेलवे स्टेशन में तिब्बती मूल का एक संदिग्ध व्यक्ति मिला। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने लैपटाप चुराने की बात कबूल कर ली।
विज्ञापन
कोर्ट से जेल भेज दिया
उसकी पहचान सितेन नामग्याल निवासी तिब्बतन कालोनी थाना क्लेमेंटटाउन के रूप में हुई। उसे कोर्ट से जेल भेज दिया गया।
सितेन ने बताया कि वह क्लेमेंटटाउन स्थित तिब्बती स्कूल में शिक्षक था। इसके बाद वह यूपी में भी मिशन स्कूलों में शिक्षक रहा। कुछ महीने पहले नौकरी से निकाले जाने के बाद वह चोरी करने लगा।
विज्ञापन