फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   teacher attachments are cancelled.

चहेतों को नहीं मिलेगा मनचाहा स्कूल, अटैचमेंट निरस्त

Fri, 19 Sep 2014 05:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 19 Sep 2014 05:37 AM IST
विज्ञापन
teacher attachments are cancelled.

नियमों को दरकिनार कर प्रदेश में किए गए शिक्षकों के 66 अटैचमेंट को आखिर निरस्त कर दिया गया। कई दिन तक चले विवाद के बाद शिक्षा निदेशक चंद्र सिंह ग्वाल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया।

अटैच किए गए सभी शिक्षकों को अब मूल तैनाती वाले स्कूलों में लौटना होगा। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इन अटैचमेंट पर कड़ी नाराजगी जताई थी।

खबर का असर

विज्ञापन

अमर उजाला ने 25 अगस्त के अंक में ‘चहेते शिक्षक सुगम स्कूलों में अटैच’ शीर्षक से प्रकाशित खबर में खुलासा किया था कि विभागीय अधिकारियों ने 50 चहेतों को सुगम स्कूलों में पहुंचाने का आदेश जारी कर दिया था।

कक्षा संचालन के नाम पर पहाड़ के दुर्गम स्कूलों से 35 शिक्षक दून और 15 शिक्षक हरिद्वार में अटैच किए गए। पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों से इन शिक्षकों को संबद्ध किया गया था। इनके अलावा पर्वतीय जिलों में 16 अन्य शिक्षकों को मिलाकर कुल 66 शिक्षकों को अटैच किया गया था।

अपर निदेशक ने दिए थे निर्देश

विज्ञापन

अपर निदेशक गढ़वाल मंडल रामकृष्ण उनियाल ने 22 अगस्त को इन शिक्षकों को व्यवस्था के तौर पर आवंटित जिलों के लिए कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए थे। बताया जा रहा है कि ये आदेश शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के आदेश पर किए गए थे।

इस मसले पर शिक्षकों ने कड़ी नाराजगी जताई। राजकीय शिक्षक संघ शिक्षा निदेशालय पर कई दिन से धरना-प्रदर्शन कर रहा है। सीएम हरीश रावत ने भी अटैचमेंट निरस्त करने का आदेश दिया था। लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही थी। अब शिक्षा निदेशक सीएस ग्वाल ने संबंधित अटैचमेंट निरस्त करने का आदेश दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed