फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   teacher appointment in uttarakhand

कैबिनेट फैसला: भरे जाएंगे 10 हजार शिक्षकों के पद

Sat, 22 Feb 2014 11:58 PM IST
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, देहरादून
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 22 Feb 2014 11:58 PM IST
विज्ञापन
teacher appointment in uttarakhand

कैबिनेट की बैठक में पढ़े लिखे बेरोजगारों के लिए स्कूलों में शिक्षकों के 10 हजार पद भरने का फैसला सरकार ने लिया है।

विज्ञापन


मंत्रिमंडल ने शनिवार को स्कूलों में बीएड, टीईटी, शिक्षा आचार्य, शिक्षा मित्र, योग प्रशिक्षकों के पद चरणबद्ध भरने की स्वीकृति दी है।

पढ़ें, कानून तो तमाम, फिर भी राम तेरी गंगा मैली

10 हजार पद अगले कुछ महीनों में भरे जाएंगे, जिसके लिए एक सीमित बनाई गई है। अभी तक विभाग ने 980 पदों पर विज्ञापित किये हैं। उच्चतर शिक्षा में चयन के लिए अलग से उच्चतर शिक्षा आयोग गठित होगा।
विज्ञापन


विकलांग महिलाओं को पेंशन
चालीस फीसदी से कम विकलांग महिलाओं के लिए सरकार ने तीलू रौतेली विशेष पेंशन योजना शुरू करेगी। विकलांग महिलाओं को तीलू रौतेली विशेष पेंशन योजना के तहत 800 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वक्फ बोर्ड के लिए 120 करोड़ रूपयों की मंजूरी

teacher appointment in uttarakhand

सरकार ने वक्फ बोर्ड की 746 संपत्तियों के संरक्षण के लिए तीन वर्षों में 120 करोड़ रुपये जारी करने को स्वीकृति दी है। इसके तहत चहरदीवारी आदि का निर्माण किया जाना है। पहले चरण में 40 करोड़ रु जारी होंगे।

मंडी शुल्क दोबारा लागू
पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के कार्यकाल में समाप्त किये गए मंडी शुल्क को दोबारा लागू कर दिया है। अब एक फीसदी मंडी शुल्क होगा जबकि 0.5 फीसदी सेस लगेगा।

पढ़ें, 'सतपाल महाराज साथ देते हैं, आशीर्वाद नहीं देते'

राज्य में मौजूद संसाधनों से राजस्व बढ़ाने के लिए राज्य संसाधन सवंर्धन आयोग गठित करने को कैबिनेट ने मंजूरी दी है।

शीरा के संग आबकारी नीति में बदलाव

teacher appointment in uttarakhand

कैबिनेट ने शीरा नीति के साथ आबकारी नीति में भी परिवर्तन किया है। शीरा न‌ीति में बदलाव गन्ना म‌िलों के ल‌िए किया गया है।

पढ़ें, राहुल पर खतरा बढ़ा, दून रैली में अतिरिक्त सुरक्षा

देसी शराब के लिए शीरा के कुल उत्पादन का निर्धारित 20 फीसदी कोटा जस का तस रखा है, जबकि औद्योगिक इस्तेमाल का कोटा 20 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दिया है।

पढ़ें, बार-बार बदल रही पुल‌िस की जांच र‌िपोर्ट

अब म‌िलें 70 फीसदी शीरे का निर्यात कर सकेंगी। आबकारी नीति में देसी शराब दुकानों पर बियर बेचने की अनुमति के साथ विदेशी शराब सस्ती करने को स्वीकृति दी है।

गठित होगा पैरा मिलिट्री कल्याण बोर्ड

teacher appointment in uttarakhand

पूर्व सैनिकों को लुभावाने के बाद अब लोकसभा चुनावों को ध्यान में रख सरकार ने राज्य में अर्धसैन्य बलों के लिए पैरामिलिट्री कल्याण बोर्ड गठित करने को मंजूरी दी है।

पढ़ें, कानून तो तमाम, फिर भी राम तेरी गंगा मैली

पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों के लिए चल रही कल्याण योजनाओं की तर्ज पर बोर्ड अर्द्धसैन्य बलों से रिटायर जवानों व अधिकारियों के लिए योजनाएं संचालित करेगा। बोर्ड का प्रशासनिक विभाग सैनिक कल्याण ही रहेगा।

ये रहे कैबिनेट के प्रमुख फैसले

teacher appointment in uttarakhand
  • उर्दू अनुवादकों की 50 पदों पर भर्ती की मंजूरी।
  • उच्चतर शिक्षा चयन आयोग गठन।
  • राज्य संसाधन संवर्धन आयोग का गठन।
  • मंडी शुल्क किया दोबारा लागू।
  • देसी शराब की दुकान पर बीयर मिलेगी।
  • विदेशी शराब के दामों में आएगी गिरावट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed