हरिद्वार: महिलाओं से दोस्ती नहीं हुई बर्दाश्त, तो वेटर ने पत्थरों से पीट-पीटर की पड़ोसी की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं से दोस्ती के चलते एक चाय व्रिकेता की उसी के पड़ोसी ने पत्थर से पीट पीटकर हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। दो दिन से कनखल पुलिस आरोपी की धरपकड़ को क्षेत्र की खाक छान रही है। एक क्षेत्रीय नागरिक ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
घटना दीपावली की पूर्व संध्या को कनखल के बैरागी कैंप में घटित हुई। क्षेत्र में चार साल से बैरागी कैंप में चाय की दुकान लगा रहे पांडे नाम के युवक की झोपड़ी में अक्सर महिलाएं आया करती थी। इस बात से उसका पड़ोसी पेशे से वेटर प्रदीप बंगाली नाराज रहता था।
शनिवार की देर रात भी पांडे अपनी झोपड़ी पर एक महिला को लेकर पहुंचा था। महिला को देखकर पड़ोसी प्रदीप बंगाली भी पांडे की झोपड़ी में आ गया। महिला को लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट होने पर महिला वहां से चली गई। इसके बाद दोनों लड़ते-लड़ते झोपड़ी से कुछ दूर चले गए।
आरोप है कि इसी दौरान प्रदीप बंगाली ने पत्थरों से पीटकर आरोपी पांडे (35) की हत्या कर दी। शराब के नशे में धुत रहे प्रदीप बंगाली ने ही क्षेत्र के लोगों को इस बारे में जानकारी दी और घटनास्थल से फरार होने में कामयाब रहा।
सूचना मिलने पर एसओ हरिओमराज चौहान घटनास्थल पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि मृतक के चेहरे पर पत्थर से कई वार किए गए थे और उसके सिर की हड्डी तक बाहर निकल आई थी।
क्षेत्र के ही रहने वाले प्रवीन पुत्र पन्ना लाल ने प्रदीप बंगाली के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ हरिओमराज चौहान ने बताया कि मृतक चाय विक्रेता पांडे अपने आप को मुरादाबाद का निवासी बताता था।
उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी प्रदीप बंगाली मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। दोनों ही कई साल से यहां रह रहे थे। उनके बीच में पूर्व में भी कहासुनी हो चुकी थी। बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।